{"_id":"5fc06a57c0cabb54b357ecf6","slug":"coronavirus-new-corona-patients-found-more-in-kerala-and-maharashtra-than-delhi-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: एक बार फिर दिल्ली से ज्यादा केरल व महाराष्ट्र में मिले नए मरीज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: एक बार फिर दिल्ली से ज्यादा केरल व महाराष्ट्र में मिले नए मरीज
Fri, 27 Nov 2020 08:30 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
coronavirus demo
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ राज्यों में संक्रमण की स्थिति लगातार खराब हो रही है स्थिति यह है कि रोजाना राष्ट्रीय स्तर पर हजारों की तादाद में मिल रहे मरीजों के पीछे इन्हीं राज्यों की भागीदारी है। पिछले कुछ दिन से देश में सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली में मिल रहे थे, लेकिन बुधवार को दिल्ली से ज्यादा नए संक्रमित केरल व महाराष्ट्र में मिले।
विज्ञापन
केरल में 6,491 और महाराष्ट्र में 6,159 संक्रमित मिले, जबकि दिल्ली में 5,246 संक्रमित सामने आए हैं। ठीक इसी तरह पिछले 24 घंटे में हुई मौत की स्थिति देखें तो 60.50 प्रतिशत मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, यूपी और पश्चिम बंगाल में हुई हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में 61 प्रतिशत संक्रमित केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और यूपी में मिले हैं। इन छह राज्यों को छोड़ दें अन्य जगहों पर नियंत्रण में दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
छह राज्यों को किया अलर्ट
मंत्रालय ने पिछले एक दिन में देश में 44,489 संक्रमित मिलने और 36,367 मरीजों को डिस्चार्ज करने की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी छह राज्यों को अलर्ट किया है। इनके अलावा 524 मरीजों की मौत की पुष्टि की है फिलहाल 4,52,344 सक्रिय मामले हैं।
कुल संक्रमित 92 लाख 66 हजार से ज्यादा
इसी के साथ ही देश में कुल 92,66,605 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 86,79,138 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं 1,35,223 की कोरोना के चलते मौत हो चुकी हैं। फिलहाल देश में 4.88 प्रतिशत ही सक्रिय मरीज बचे हैं।
पंजाब समेत चार राज्यों में मौतें सबसे ज्यादा
आंकड़ों पर गौर करें तो देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.46 फ़ीसदी है, लेकिन कुछ राज्यों में ऐसे भी हैं जहां मृत्यु दर का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है। पंजाब में मृत्युदर सर्वाधिक 3.16 फीसदी है। महाराष्ट्र में 2.60 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.75 फीसदी मृत्युदर है। दिल्ली की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में रोजाना 100-100 से ज्यादा मौतें होने के बाद यहां मृत्यु दर 1.60 फीसदी तक पहुंच चुकी है।