फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Ministry of AYUSH bringing bal raksha kit and ayu raksha kit for strong immunity

Coronavirus: काढ़े के साथ में इन दो किटों को बाजार में ला रहा आयुष मंत्रालय, शरीर की इम्यूनिटी होगी मजबूत

Tue, 27 Dec 2022 04:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 27 Dec 2022 04:56 PM IST
सार

Coronavirus: चीन में कोरोना के मामलों में आए उछाल के बाद भारत ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। राज्यों में नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट ने इन रक्षा किटों का उत्पादन बढ़ा दिया है। जल्द ही लाखों बाल रक्षा और आयु रक्षा किटें बाजार में उपलब्ध होंगी...

विज्ञापन
Coronavirus: Ministry of AYUSH bringing bal raksha kit and ayu raksha kit for strong immunity
Coronavirus- Ayu Raksha kit and Bal raksha Kit - फोटो : Agency

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना (Coronavirus) के नए वैरिएंट के मामले देखने को मिल रहे हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोग एक बार फिर अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करने पर जोर दे रहे हैं। कोरोना की पिछली लहर में लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाने वाला आयुष मंत्रालय इस बार फिर लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए तैयारियों में जुट गया है। कोरोना वायरस से लोगों की जान बचाने के लिए मंत्रालय इस बार दो अहम रक्षा किट तैयार करने जा रहा है।  

विज्ञापन

चीन में कोरोना के मामलों में आए उछाल के बाद भारत ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। राज्यों में नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट ने इन रक्षा किटों का उत्पादन बढ़ा दिया है। जल्द ही लाखों बाल रक्षा और आयु रक्षा किटें बाजार में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा आयुष 64 काढ़ा भी बाजार में मौजूद है। लेकिन अब आयुर्वेद दवाओं को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर बेहद न्यूनतम दाम में उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय बातचीत कर रहा है। आयुष मंत्रालय ने आयुष 64 काढ़े के अलावा एआईआईए के सहयोग से रक्षा किटों को तैयार किया है। इनमें बच्चों के लिए बाल रक्षा किट, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों के लिए आयु रक्षा किट तैयार की गई है। कई आनलाइन पोर्टलों पर भी इम्यूनिटी बूस्ट वाली ये किटें बेची जा रही है। हालांकि पिछले साल के बाद कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद इन किटों का उत्पादन कम जरूर हुआ, लेकिन बंद नहीं हुआ था।

विज्ञापन

दरअसल, आयुष मंत्रालय ने कोरोना काल में आयुष 64 काढ़ा लांच किया गया था, जो न केवल पूरे देश में इस्तेमाल किया गया बल्कि इम्यूनिटी मजबूत करने का बेहतर विकल्प भी साबित हुआ था। इसके बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के सहयोग से तीन रक्षा किटों का भी उत्पादन किया गया और खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में स्कूली बच्चों से लेकर फ्रंट लाइन वर्करों तक में इनका वितरण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय के इस आयुष 64 काढ़ा विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों का मिश्रण है। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं च्यवनप्राश, आयुष क्वाथ, समसामनी वटी, अणु तेल आदि से बनी ये रक्षा किटें भी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करती हैं। इनका इस्तेमाल कोई भी स्वस्थ व्यक्ति भी कर सकता है। इसके अलावा ये माइल्ड लक्षणों वाले कोरोना को ठीक करने में भी सहायक हैं। एसिम्टोमैटिक माइल्ड कोरोना होने पर भी ये काफी उपयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed