फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus maximum 15413 cases reported in single day number of infected crosses four lakh mark

एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 15413 मामले, संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार

Sun, 21 Jun 2020 11:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 21 Jun 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
coronavirus maximum 15413 cases reported in single day number of infected crosses four lakh mark
एक दिन में सामने आए कोरोना के सर्वाधिक 15413 मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,461 हो गई, जिनमें से 306 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 13,254 हो गई।

विज्ञापन

भारत में पिछले चार दिन से हर दिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को सुबह आठ बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित 2,27,755 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,69,451 लोगों का उपचार चल रहा है। एक मरीज विदेश चला गया है।
विज्ञापन



एक अधिकारी ने कहा, 'करीब 55.48 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।' संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में 10 दिन से लगातार संक्रमण के रोजाना 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में एक जून से 21 जून तक संक्रमण के 2,19,926 मामले बढ़े हैं। संक्रमण के मामलों में जिन पांच राज्यों में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई है, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के तीन जवान संक्रमित
सुकमा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 2 बटालियन के 3 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही नारायणपुर में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 45वीं बटालियन के भी चार जवान कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।


दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 89 लाख के पार
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 89 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 47 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed