फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Lockdown Live Updates in Maharashtra Rajasthan Gujarat Bihar Tamil Nadu Mumbai Ahmedabad and other Cities

कोरोना के तीन मरीजों ने 70 लोगों को किया संक्रमित, मुंबई में एक दिन में 210 नए मामले

Sat, 11 Apr 2020 12:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 Apr 2020 12:09 PM IST
सार

  • बिहार में दो लोगों ने 40 को किया संक्रमित 
  • मुंबई में पिछले 24 घंटों में 210 नए मामले
  • गुजरात में एक व्यक्ति ने 30 को किया बीमार
  • राजस्थान में 10 दिनों में 450 नए मामले

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Live Updates in Maharashtra Rajasthan Gujarat Bihar Tamil Nadu Mumbai Ahmedabad and other Cities
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7400 के पार हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हुई है। देशभर में अब तक 239 लोग जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना के तीन मरीजों ने 70 लोगों को संक्रमित कर दिया है। महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिन में 210 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु में भी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


बिहार में दो लोगों ने 40 को किया संक्रमित 
बिहार में कोरोना के दो मरीजों ने 40 लोगों को संक्रमित कर दिया है। सिवान में मस्कट से लौटे एक प्लंबर ने मां, पत्नी, भाई और रिश्तेदारों समेत 23 लोगों को कोरोना मरीज बना दिया है। इस प्लंबर के आने से पहले यहां सिर्फ चार मामले थे जो अब बढ़कर 29 हो गए हैं। इस समय बिहार के 11 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।
विज्ञापन


कतर से भारत वापस आए एक ड्राइवर ने मुंगेर, पटना, लखीसराय से गया तक रिश्तेदारों, अस्पताल स्टाफ, एंबुलेंस चालक समेत 13 लोगों को बीमार कर दिया है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। बिहार के पांच जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में पिछले 24 घंटों में 210 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1574 हो गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 210 नए मामले सामने आए हैं। अब शहर में कुल मरीजों की संख्या 993 हो गई है जबकि 64 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी तक 110 लोग इस जानलेवा वायरस से जान गंवा चुके हैं।

अहमदाबाद में एक व्यक्ति ने 30 को किया संक्रमित

गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 24 घंटों में 58 कोविड-19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। यहां एक व्यक्ति ने 30 लोगों को संक्रमित कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि इन 30 लोगों में कोरोना के लक्षण न होने के बाद भी सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुजरात में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में 10 दिनों में 450 नए मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 553 हो गई है। वहीं, अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में मार्च के आखिर तक कोरोना के मरीजों की संख्या 93 थी जो पिछले 10 दिनों में बढ़कर 500 के पार पहुंच गई है।

तमिलनाडु में पांच दिनों में 15 लाख लोगों से पूछताछ
तमिलनाडु में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 911 हो चुकी है। इस जानलेवा बीमारी से प्रदेश में अभी तक आठ लोग जान गंवा चुके हैं। मार्च अंत तक राज्य में कोरोना के कुल 67 मामले थे जो अब बढ़कर 911 हो गए हैं। तमिलनाडु में चिकित्साकर्मी हर दिन करीब तीन लाख घरों में जाकर पूछताछ कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों में 15 लाख लोगों से पूछताछ की गई है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने विशेष सर्वे अभियान शुरू किया है जिसके तहत 12500 चिकित्साकर्मी 18.5 लाख घरों का सर्वे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed