{"_id":"5e8eeaf58ebc3e72bf4087db","slug":"coronavirus-lockdown-in-karnataka-will-end-or-not-decision-will-after-video-conferencing-with-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में लॉकडाउन खत्म होगा या नहीं, पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में लॉकडाउन खत्म होगा या नहीं, पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद फैसला
Thu, 09 Apr 2020 02:59 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
कर्नाटक सरकार लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की रणनीति पर फैसला करने के लिए विशेषज्ञों और अन्य पक्षकारों से बात कर रही है और इसपर 13 अप्रैल को अंतिम रुख तय करेगी। मेडिकल शिक्षा मंत्री सुधाकर के ने गुरुवार को बताया, परसों प्रधानमंत्री के साथ हमारी वीडियो कॉन्फ्रेंस है।
विज्ञापन
सुधाकर राज्य में कोविड-19 से संबंधित सभी मामलों के प्रभारी हैं। उन्होंने राज्य की रणनीति पर सवाल के जवाब में उक्त टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक कार्य बल ने बुधवार को सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी जिसमें सिफारिशें की गईं हैं। मंत्री ने कहा, हम समाज के काफी सारे पक्षकारों के साथ बैठकें कर रहे हैं और उनके विचार जान रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस पर कैबिनेट में भी चर्चा होगी। सुधाकर ने कहा, परसों प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दैरान चर्चा के बाद, सरकार 13 अप्रैल तक इस पर रुख तय करेगी। अबतक हमने इस पर कोई रुख नहीं बनाया है। मंत्री ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं लेकिन इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों की तरह इनमें बढ़ोतरी नहीं हो रही है, क्योंकि सरकार ने पहले ही 21 दिन का बंद कर दिया था और अन्य कड़े उपाय किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा एक हफ्ते तक देखते हैं। सुधाकर ने कहा, हमें इससे सामूहिक रूप से निपटने और पृथक वास और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन की जरूरत है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार उन जिलों में बंद खत्म करने के पक्ष में हैं जो कोविड-19 से मुक्त रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के 12 जिले कोविड-19 से मुक्त हैं। कार्यबल ने 14 अप्रैल के बाद भी हॉटस्पॉट में बंद जारी रखने की सिफारिश की है। सिफारिश की गई है कि स्कूल और कॉलेजों 31 मई तक बंद कर दिए जाएं जबकि गैर वातानुकूलित दुकानों को खोला जा सकता है।