फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases News Covid19 Spike of 37724 cases and 648 deaths reported in India total positive cases stand at 1192915

CoronaVirus in India: देश में पिछले 24 घंटे में 37724 नए मामले सामने आए, 648 लोगों की मौत

Wed, 22 Jul 2020 03:34 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases News Covid19 Spike of 37724 cases and 648 deaths reported in India total positive cases stand at 1192915
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में फिर से लॉकडाउन - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शोधकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अध्ययन में देश के अंदर कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात सामने आ रही है, लेकिन केंद्र सरकार मानने से इनकार कर रही है। हालांकि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले दो दिनों की तुलना में थोड़ी कमी देखी गई थी, लेकिन बुधवार को फिर मामलों में तेजी आई। बुधवार को 37,724 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार सातवें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 648 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 28,732 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,92,915 हो गए जिनमें से 4,11,133 लोगों का उपचार चल रहा है और 7,53,050 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 63.13 प्रतिशत है। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 648 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 246 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु में 75, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तर प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 35, गुजरात में 34, दिल्ली में 27, मध्यप्रदेश में 18, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा राजस्थान में नौ-नौ, तेलंगाना में सात, ओडिशा में छह, छत्तीसगढ़ में चार, गोवा में तीन, झारखंड में दो, केरल, पुडुचेरी, पंजाब और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में तीन लाख 43 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच हुई
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 21 जुलाई तक कोरोना के लिए परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,47,24, 546 है। जिनमें से 3,43,243 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को ही किया गया है।

कोविड-19 से अभी तक 28,732 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 12,276 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,690 तमिलनाडु में 2,626, गुजरात में 2,196, कर्नाटक में 1,464, उत्तर प्रदेश में 1,146, पश्चिम बंगाल में 1,229, आंध्र प्रदेश में 758, मध्यप्रदेश में 756, राजस्थान में 577 और तेलंगाना में 429 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 364, पंजाब तथा जम्मू कश्मीर में 263, बिहार में 217, ओडिशा में 103, असम में 58, उत्तराखंड और झारखंड में 55 और केरल में 44 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुदुचेरी में 30, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 26, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में आठ, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,27,031 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,80,643, दिल्ली में 1,25,096,, कर्नाटक में 71,069, आंध्र प्रदेश में 58,668, उत्तर प्रदेश में 53,288, गुजरात में 50,379 और तेलंगाना में 47,705 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 47,030 , राजस्थान में 31,373, बिहार में 28,952 , हरियाणा में 27,462, असम में 25,382 और मध्य प्रदेश में 24,095 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 18,757, जम्मू-कश्मीर में 15,258 हो गए। केरल में अब तक संक्रमण के 13,994 जबकि पंजाब में 10,889 मामले सामने आए हैं।
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,159, छत्तीसगढ़ में 5,729 , उत्तराखंड में 4,849 , गोवा में 4,027, त्रिपुरा में 3,331 , पुडुचेरी में 2,179, मणिपुर में 2,015, हिमाचल प्रदेश में 1,664 और लद्दाख में 1,198 मरीज हैं।



नगालैंड में संक्रमण के 1,030, अरुणाचल प्रदेश में 858, चंडीगढ़ में 751 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 705 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 490, सिक्किम में 330, मिजोरम में 317 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 212 लोग संक्रमित मिले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed