फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: तेलंगाना में आज 983 नए मामले, चार की मौत

Mon, 29 Jun 2020 12:44 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 29 Jun 2020 12:44 AM IST
खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5493 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 156 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,64,626 हो गई है।
  • देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2889 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर 83,077 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 3940 नए मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 82,275 हो गई है।
  • महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में कोरोना के 150 नए मामले सामने आए हैं और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। महाराष्ट्र पुलिस में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4666 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 19,906 नए मामले सामने आए हैं और 410 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,28,859 हो गई है, जिनमें से 2,03,051 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 3,09,713 लोग ठीक हो चुके हैं  और अब तक 16,095 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 28th june Unlock1 Day twenty eight, Coronavirus in bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:26 PM, 28-Jun-2020

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 84 नए मामले

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 84 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2964 हो गई, जिनमें 619 मामले सक्रिय हैं, 2062 ठीक हो चुके हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। 
11:05 PM, 28-Jun-2020

राजस्थान में एक जुलाई से धार्मिक स्थान खोलने की अनुमति

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थान जहां सीमित संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं, उन्हें एक जुलाई से खोलने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
10:32 PM, 28-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना के 22 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना के 22 नए मामले सामने आए और 69 ठीक हुए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2342 हो गई है, जिनमें 606 सक्रिय मामले हैं, 1724 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है। 

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 916 हुई
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 916 हुई, जिनमें 378 सक्रिय मामले हैं, 518 ठीक हो चुके हैं और सात लोगों की मौत हो चुकी है। 
09:58 PM, 28-Jun-2020

मध्यप्रदेश में आज 221 नए मामले, सात लोगों की गई जान

मध्यप्रदेश में आज 221 नए मामले सामने आए और सात लोगों जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 13,186 हो गई है, जिनमें 2545 मामले सक्रिय हैं और 557 लोगों की मौत हो चुकी है। 
तेलंगाना में 983 नए मामले, चार की मौत
तेलंगाना में आज कोरोना के 983 नए मामले दर्ज किए गए और चार की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,419 हो गई है और मौत का आंकड़ा 247 पहुंच गया है। राज्य में फिलहाल 9000 मामले सक्रिय हैं और अब तक 5172 लोग ठीक हो चुके हैं।  
08:47 PM, 28-Jun-2020

हरियाणा में आज संक्रमण के 402 नए मामले, पांच ने तोड़ा दम

हरियाणा में आज कोरोना संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 13,829 हो गई है और मरने वालों की संख्या 223 है।  

राजस्थान में आज 327 नए मामले, आठ की मौत 
राजस्थान में आज कोरोना के 327 नए मामले दर्ज किए गए और आठ लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक का है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17,271 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 399 हो गया है। 

गोवा में आज 70 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
गोवा में आज 70 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1198 पहुंच गई है, जबकि 58 लोग आज ठीक हो गए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 717 है और तीन की मौत हुई है।

अहमदाबाद में कोरोना के 211 नए मामले, 13 लोगों की मौत
अहमदाबाद में कोरोना के 211 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,480 हो गई, और मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,423 हो गया।
08:03 PM, 28-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5493 नए मामले, 156 की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5493 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 156 लोगों की मौत हो गई। 156 में से 60 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई हैं और 96 मौतें पिछली तारीख की हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,64,626 हो गई है, जिनमें 70,607 मामले सक्रिय हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 127 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 127 नए मामले सामने आए, जिनमें 25 जम्मू से और 102 कश्मीर से मामले हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 7093 हो गई है, जिनमें 2683 मामले सक्रिय हैं, 4316 ठीक हो चुके हैं और 94 लोगों की मौत हुई है।  

कर्नाटक में 1267 नए मामले
कर्नाटक में 1267 नए मामले सामने आए, जिनमें बंगलूरू शहर से 783 मामले शामिल हैं। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 13,190 हो गई है। आज कोरोना से 16 लोगों की मौत हो गई, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 207 हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 28-Jun-2020

गुजरात में बीते 24 घंटे में 624 नए मामले, 19 लोगों की गई जान 

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 624 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 31,397 पहुंच गया है, जिनमें 22,808 ठीक हो चुके हैं और 1809 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पश्चिम बंगाल में आज 572 नए मामले, 10 की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 572 नए मामले दर्ज किए गए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 17,283 पहुंच गई है। 
07:28 PM, 28-Jun-2020

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 10,003,942 है, जिनमें 498,779 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार
नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश के सभी 77 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है और कोविड-19 के नए 463 मामलों का पता चलने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 12,772 हो गई।
07:18 PM, 28-Jun-2020

उत्तराखंड में आज 32 नए मामले 

उत्तराखंड में आज 32 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 2823 हो गई है। 

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 93 लोग हुए संक्रमित
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1185 हो गईन है। राज्य में 730 मामले सक्रिय हैं और 455 ठीक हो चुके हैं।  

पंजाब में आज 161 नए मामले, पांच की मौत
पंजाब में आज कोरोना के 161 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की जान चली गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5216 हो गई है और मौत का आंकड़ा 133 हो गया है। 
07:13 PM, 28-Jun-2020

सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना से मौत, प्लाज्मा थेरेपी के जरिए चल रहा था इलाज

सीआरपीएफ के एक जवान की आज कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान का प्लाज्मा थेरेपी के जरिए इलाज चल रहा था। इसके अलावा आज सीआरपीएफ की अलग-अलग यूनिट्स से कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। सीआरपीएफ में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1057 है, जिनमें 540 सक्रिय मामले हैं, 508 ठीक हो चुके हैं जबकि नौ लोगों की मौत हो हो चुकी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed