फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: मुंबई में आज 1297 नए मामले और 44 लोगों की गई जान

Sat, 27 Jun 2020 01:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Jun 2020 01:17 AM IST
खास बातें

  • मुंबई में आज कोरोना के 1297 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 72,287 हो गई है।
  • झारखंड सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 
  • देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 3,460 नए मामले सामने आए और 63 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की कुल संख्या 77,240 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 5024 नए मामले रिपोर्ट किए और 175 लोगों की मौत हो गई।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 580 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हुई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 30,158 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना 542 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16,190 हो गई है।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 3523 नए मामले दर्ज किए गए और 46 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74, 622 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 17,296 नए मामले सामने आए हैं और 407 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,90,401 हो गई है, जिनमें से 1,89,463 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 2,85,637 लोग ठीक हो चुके हैं और 15,301 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 26th june Unlock1 Day twenty six, Coronavirus in bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:39 PM, 26-Jun-2020

मुंबई में 1297 नए मामले और 44 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1297 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 72,287 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4177 पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 864
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 864 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
10:03 PM, 26-Jun-2020

झारखंड में आज कोरोना वायरस के 29 नए मामले

झारखंड में आज कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,294 हो गई है। इनमें 1,647 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।  
विज्ञापन
09:36 PM, 26-Jun-2020

अंडमान निकोबार में आज 12 लोग पॉजिटिव पाए गए

अंडमान निकोबार में आज 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 11 डिफेंस कर्मी हैं और एक पुलिसकर्मी। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 72 हो गई है। 
09:17 PM, 26-Jun-2020

डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कल कोरोना पर मंत्रियों के समूह की बैठक

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कल निर्माण भवन में कोरोना वायरस पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक होगी। 
09:13 PM, 26-Jun-2020

झारखंड में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 
 
09:11 PM, 26-Jun-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद सिविल अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम अहमदाबाद पहुंची है। बता दें कि राज्य में कोरोना के कुल पॉजिटिव केस 30,158 हैं, 22,038 ठीक हो चुके हैं और अब तक 1772 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
09:02 PM, 26-Jun-2020

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 364 नए मामले, एक मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 364 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 16,660 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,218 है और मौत का आंकड़ा 380 हो गया है।
08:58 PM, 26-Jun-2020

राजधानी दिल्ली में आज 3460 नए मामले, 63 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 3,460 नए मामले सामने आए और 63 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की कुल संख्या 77,240 हो गई है, जिसमें 47,091 ठीक हो चुके हैं, 27,657 मामले सक्रिय हैं और 2,492 लोगों की मौत हो चुकी है। 
08:30 PM, 26-Jun-2020

महाराष्ट्र में संक्रमण के 5024 नए मामले, 175 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 5024 नए मामले रिपोर्ट किए और 175 लोगों की मौत हो गई। 175 में से 91 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई है और 84 मौतें उससे पहले की है, लेकिन आज रिपोर्ट हुई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 65,829 है।

मध्य प्रदेश में 203 नए मामले, चार की मौत
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 203 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 12,798 हो गई है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,448 है। कोरोना महामारी के कारण राज्य में अब तक 546 लोगों की मौत हो गई है। 
08:25 PM, 26-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 213 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 213 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें सामने आए हैं। जम्मू से 58 और कश्मीर से 155 मामले हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6762 हो गई है और अब तक 91 लोगों की मौत हुई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed