फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Live Updates in India: Covid 19 symptoms UP Noida Delhi Maharashtra Rajasthan Kerala 

देश में अब तक 152 संक्रमित, पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित

Thu, 19 Mar 2020 06:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Mar 2020 06:18 AM IST
सार

  • सफदरजंग अस्पताल में संदिग्ध मरीज ने कूदकर दी जान
  • नोएडा और राजस्थान में धारा 144 लगी
  • बीएसई परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश
  • माता वैष्णो देवी की यात्रा आज से बंद कर दी गई है 
  • 276 भारतीय दुनिया के अन्य देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं 
  • जर्मनी से लौटे चार संदिग्ध यात्रियों को पालघर में ट्रेन से उतारा गया
  • कोरोना वायरस को लेकर सेना ने भी एडवाइजरी जारी की है
  • टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती 14 दिन के लिए घर पर अलग रहेंगी
  • दिल्ली तिहाड़ जेल में कैदियों की परिजनों से मुलाकात भी रद्द कर दी गई है

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates in India: Covid 19 symptoms UP Noida Delhi Maharashtra Rajasthan Kerala 

विस्तार

विज्ञापन

पीएम आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कोरोना के खिलाफ जंग में जी-जान से जुटे लोगों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हुई
महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव पीड़ितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलीपींस, सिंगापुर और कोलंबो की यात्रा से लौटे पिम्परि चिंचवड़ का रहने वाला 21 वर्षीय युवक जांच में पॉजीटिव पाया गया। इसके अलावा अमेरिका से लौटी मुंबई की एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला वहां घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती थीं। रत्नागिरि में भी कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज पाया गया। 50 वर्षीय यह व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद एकांतवास में, स्कूलों ने चालू की ई-क्लास
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस का पहला पॉजीटिव केस मिलने के बाद आम लोगों में आतंक फैल गया है। सड़कें और बाजार सूने हो गए हैं। इस घटना के बाद मेट्रो रेलवे से लेकर सरकारी व निजी बसों तक यात्रियों की भीड़ कम हो गई है। उधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद व राज्यसभा में पार्टी के उपनेता सुखेंदु शेखर रॉय ने बुधवार को गृह एकांतवास में रहने की घोषणा की और कहा कि मैंने राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर बजट सत्र में हिस्सेदारी नहीं करने की जानकारी दे दी है। रॉय का कहना है कि टीएमसी के कई अन्य सांसद भी उनका अनुसरण कर सकते हैं। शैक्षिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद कर दिए जाने के चलते कोलकाता के बहुत सारे स्कूलों ने बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की घोषणा की है। यह कक्षाएं स्काइप एप के जरिये चलाई जाएंगी और बच्चों को उनका होमवर्क स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

राजस्थान में नगर निगम चुनाव स्थगित, अदालतें सुनेंगी अहम मामले
राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को छह नवगठित नगर निगमों जयपुर हेरिटेज, जयपुर, जोधपुर नार्थ, जोधपुर साउथ, कोटा नार्थ और कोटा साउथ में 5 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए। जस्टिस संगीता लोढा और जस्टिस मनोज कुमार व्यास की खंडपीठ ने राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। उधर, हाईकोर्ट ने राज्य की सभी अदालतों को 31 मार्च तक केवल तत्काल महत्व के मामलों की सुनवाई ही करने का आदेश दिया है। उधर, जोधपुर के मशहूर मेहरानगढ़ किले को भी 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही उमेद भवन म्यूजियम, राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क, जसवंत थाडा और नागौर का अछितरगढ़ किला भी बंद कर दिया गया है।

भोपाल में एक परिवार के 3 सदस्यों व उनके ड्राइवर को एकांतवास में भेजा
मध्य प्रदेश की राजधानी में एक परिवार के तीन सदस्यों व उनके ड्राइवर को कोरोना वायरस पीड़ित होने के संदेह में एक होटल में एकांतवास में भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की अपर महानिदेशक सपना लोवांशी ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के गोंडा का यह परिवार मंगलवार को होटल में ठहरा था।

इंदौर से महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं निलंबित: मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर से महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसों की सेवाएं 21 से 31 मार्च तक निलंबित कर दी हैं। इंदौर के डिविजनल कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने आदेश की पुष्टि की है।

जम्मू-कश्मीर से दूसरे राज्यों की बस सेवाएं निलंबित
केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद कर दी हैं। अब जम्मू-कश्मीर में आने व यहां से जाने वाली अंतराराज्यीय बसों का संचालन नहीं होगा। उधर, रामबन के बाद बुधवार को उधमपुर जिले में बसों और मिनी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह निलंबित कर दिया गया। फिरोजपुर रेल मंडल ने जम्मू, कटड़ा व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकटों की कीमत 50 रुपये कर दी है।

मेघालय में बंद किए गए पर्यटन स्थल
मेघालय सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों और मनोरंजन केंद्रों को बंद करने की घोषणा कर दी। यह आदेश 31 मार्च तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी उपायुक्तों को अपने जिलों में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और निगरानी के आदेश दिए हैं।

कर्नाटक में 31 मार्च तक बढ़ाया गया ‘लॉकडाउन’
कर्नाटक राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 19 पर पहुंचने के बाद सरकार ने सिनेमाघरों, स्कूलों से लेकर तमाम समारोहों आदि पर लागू एक सप्ताह लंबे ‘लॉकडाउन’ को अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आपात कैबिनेट बैठक के बाद यह आदेश दिया। उधर, स्थानीय इस्कॉन मंदिर ने अपने यहां श्रद्धालुओं के आगमन पर रोक लगा दी है।

ओडिशा के पुरी में होटल खाली करने के आदेश
ओडिशा के धार्मिक शहर पुरी में जिला प्रशासन ने बुधवार को पर्यटकों को दो दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश दिया है। पुरी के अपर जिलाधिकारी बिजय कुमार दास ने कहा, होटलों को 31 मार्च तक कोई बुकिंग नहीं करने को कहा गया है। पुलिस ने बुधवार को 15 पर्यटक वाहनों को पुरी के एंट्री प्वाइंट से वापस भेज दिया। उधर, राज्य सरकार ने सभी धार्मिक संस्थानों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए तय मानकों का कठोरता से पालन करने को कहा है। सरकार ने आईटी कंपनियों से अपने कर्मचारियों के विदेशी दौरों का ब्योरा भी उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

केरल से वापस लौटेंगे पांच हजार विदेशी
केरल सरकार ने बुधवार को अपने यहां मौजूद करीब 5 हजार विदेशी पर्यटकों की वापसी के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। इन सभी पर्यटकों को जिलों में बने कोविड-19 सेल से संपर्क कर अपने सैंपल टेस्ट कराने को कहा गया है।

असम के राज्य सचिवालय में आम आदमी का प्रवेश प्रतिबंधित
असम सरकार ने बुधवार को राज्य सचिवालय में आम आदमी के प्रवेश के लिए विजिटर पास जारी करने पर रोक लगा दी। यह रोक 31 मार्च तक जारी रहेगी। 

राजस्थान में नगर निगम चुनाव स्थगित
राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को छह नवगठित नगर निगमों जयपुर हेरिटेज, जयपुर, जोधपुर नार्थ, जोधपुर साउथ, कोटा नार्थ और कोटा साउथ में 5 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव छह सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए।

टीएमसी सांसद व अनूप जलोटा एकांतवास में
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस का पहला पॉजीटिव केस मिलने के बाद आम लोगों में आतंक फैल गया है। उधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद व राज्यसभा में पार्टी के उपनेता सुखेंदु शेखर रॉय ने बुधवार को गृह एकांतवास में चले गए। शैक्षिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद होने से कई स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की घोषणा की है। वहीं, लंदन से मुंबई लौटे मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने एहतियातन अपने आप को मुंबई के एक होटल में एकांतवास में कर लिया है।

मार्च में 60 फीसदी रेलवे टिकट हुए रद्द  
नई दिल्ली। महामारी घोषित होने के बाद  मार्च में 60 फीसदी रेलवे टिकटें रद्द हुई हैं। रेलवे बोर्ड ने बुधवार को संसदीय समिति को यह जानकारी दी। परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति की स्थाई समिति ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर तैयारियों पर रेलवे और विमानन मंत्रालय के साथ विशेष बैठक बुलाई थी।

Coronavirus Live Updates in India: Covid 19 symptoms UP Noida Delhi Maharashtra Rajasthan Kerala 
कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता - फोटो : PTI

तेलंगाना में सात और पॉजिटिव केस, सभी इंडोनेशिया के
तेलंगाना सरकार ने राज्य में कोरोना के सात और पॉजिटिव मामले सामने आने की पुष्टि की है। सातों लोग इंडोनेशिया के नागरिक हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।  

सफदरजंग अस्पताल में संदिग्ध मरीज ने कूदकर दी जान 
सफदरजंग अस्पताल में एक शख्स ने अस्पताल से कूदकर जान दे दी। वह कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज था और आज ही सिडनी ऑस्ट्रेलिया से आया था। एयरपोर्ट से इसे अस्पताल में आज ही भर्ती कराया गया था। तनवीर सिंह नाम का ये शख्स पंजाब का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसे आज रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

हालांकि, अस्पताल के पीआरओ दिनेश नारायण ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर इस व्यक्ति की मौत हुई है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह कोरोनो वायरस का मरीज था या नहीं।   

पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च 2020 को रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और इससे निपटने के प्रयासों के बारे में बात करेंगे। 

सीबीएसई परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश
कोरोना वायरस के मद्देनजर एचआरडी मंत्रालय ने सीबीएसई, सभी शैक्षणिक संस्थानों को चल रही परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के आदेश दिए। मंत्रालय ने कहा है कि 31 मार्च के बाद परीक्षाओं की नई तारीख दी जाए।

नोएडा में धारा 144 लगी
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, यह घोषणा की जाती है कि 5 अप्रैल तक गौतम बुद्ध नगर जिले में किसी भी सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल और व्यापारिक समारोहों की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

राजस्थान में भी धारा 144 लगी
राजस्थान में भी धारा 144 लगी, एक जगह पर चार से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते। बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस के अबतक चार मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, एएनआई के मुताबिक झुंझुनू में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटव केस मिले हैं। 

रत्नागिरी में एक मरीज की पुष्टि 
महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने कहा: रत्नागिरी में आज एक 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। उसने दुबई की यात्रा की थी। अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 45 हो गई। 

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए काम करने वालों की पीएम मोदी ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए काम कर रहे लोगों की बुधवार को सराहना की। उन्होंने इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई पर कुछ ट्वीट के जवाब के दौरान यह बात कही। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा विदेश से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी वाले पोर्टल पर अपनी बहन की जानकारी दर्ज कराने पर प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की और इसे मिसाल भी बताया। पीएम मोदी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अन्य लोग भी नवीन बाबू का अनुकरण करेंगे। हम सभी कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम में अपना योगदान दे सकते हैं। कोविड-19 ग्रस्त इटली से एक व्यक्ति की बेटी को वापस लाया गया है। इस व्यक्ति के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने नागरिकों की मदद के लिए जो भी संभव होगा करेंगे। 

विदेश से लौटने पर घर में पृथक हुईं मुख्यमंत्री पटनायक की बहन
विदेश से घर लौट रहे लोगों से आधिकारिक कोविड-19 पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने की अपील करने के कुछ घंटे बाद, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को अपनी बहन गीता मेहता का नाम अमेरिका से उनके लौटने के बाद पोर्टल पर पंजीकृत किया। पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता (77) अमेरिका में रहती हैं और आमतौर पर हर साल मार्च में अपने दिवंगत पिता बीजू पटनायक के घर आती हैं। वह शहर के हवाई अड्डे के पास मुख्यमंत्री निवास, नवीन निवास में खुद को अलग कर लिया। पटनायक ने एक ट्वीट में कहा- मैंने विदेश से आने वाले व्यक्तियों के लिए बने सरकारी पोर्टल पर अपनी बहन का विवरण डाला है। 

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रामक रोग घोषित
मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस को सम्पूर्ण राज्य के लिए संक्रामक रोग घोषित किया है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा नोवल कोरोना (कोविड-19) को सम्पूर्ण राज्य के लिए संक्रामक रोग घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 50 के अन्तर्गत यह कार्यवाही की गई है। अधिकारी ने बताया कि इस अधिनियम की धारा 51 के अन्तर्गत सम्पूर्ण राज्य के लिए यह अधिसूचित संक्रामक रोग (नोटिफाइड इन्फेक्शीयस डिजीज) घोषित किया गया है।

तिहाड़ में कैदियों की परिजनों से मुलाकात रद्द
तिहाड़ जेल अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर कैदियों की अपने परिजनों से मुलाकात (हफ्ते में दो बार) 31 मार्च तक टाल दी गई है। हालांकि वकीलों के साथ उनकी मुलाकात जारी रहेगी।

गांधी आश्रम 19 मार्च से 29 मार्च तक बंद
साबरमती आश्रम संरक्षण और स्मारक ट्रस्ट ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अहमदाबाद में गांधी आश्रम 19 मार्च से 29 मार्च तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। वहीं, कोरोना वायरस के मद्देनज़र अगले आदेश तक वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में सभी इलेक्टिव सर्जरी को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। 

क्वालालंपुर से 185 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान 
विशाखापतनम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के निदेशक एम राज किशोर ने कहा, एयर एशिया का एक विमान क्वालालंपुर से 185 यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचा है। सभी यात्रियों को अगले 28 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। 

गोएयर ने विदेशी पायलटों के अनुबंध समाप्त किए
उड्डयन कंपनी गोएयर ने बुधवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर विमानों के परिचालन में कमी के बीच विदेशी पायलटों के अनुबंध समाप्त कर दिए हैं। गोएयर ने विमान यात्रा में अभूतपूर्व कमी का जिक्र करते हुए मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय विमान परिचालन को निलंबित करने की घोषणा की और अपने कर्मचारियों को क्रमिक आधार पर बिना वेतन के छुट्टी की पेशकश की। गोएयर के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर गोएयर को विदेशी पायलटों के अनुबंध समाप्त करने पर मजबूर होना पड़ा। प्रवक्ता ने हालांकि इस सवाल का कोई उत्तर नहीं दिया के कितने विदेशी पायलटों के अनुबंध समाप्त किए गए हैं। 

सांसद मिमी चक्रवर्ती 14 दिन के लिए घर पर रहेंगी अलग 
अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती 14 दिन के लिए घर पर अलग (क्वारेंटाइन) रहेंगी क्योंकि वह आज ही लंदन से लौटी हैं। मिमी चक्रवर्ती के प्रेस सचिव अनिर्बान भट्टाचार्य ने ये जानकारी दी। 

एम्स की अपील, मामला गंभीर न हो तो अभी न आएं
दिल्ली: एम्स ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि अगर उनका मामला गंभीर नहीं है तो फिलहाल एम्स में अपना अपॉइंटमेंट टाल दें। 

चेन्नई में मिला एक और मरीज
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने कहा, चेन्नई में कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिला है। ये मरीज दिल्ली का रहने वाला है और उसे आइसोलेशन में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है और उसे एक्सपर्ट टीम की निगरानी में रखा गया है। 

इंदौर में धारा 144 लागू
कोरोना वायरस के मद्देनजर मध्यप्रदेश के इंदौर में धारा 144 लागू। बता दें कि उज्जैन में दो संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं जिसके बाद राज्यभर में सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, कोरोना से बचाव के नजरिए से इंदौर के लोगों ने जज्बा दिखाते हुए 56 दुकान व सराफा बाजार के फूड जोन और चौपाटी को दोनों व्यापारी संघों ने सात दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। 

इंदौर से महाराष्ट्र की बीच बस सेवाएं 31 मार्च तक निलंबित

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र के शहरों के बीच चलने वाली बस सेवाओं को 21 मार्च से 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर के संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं इसलिए इंदौर से महाराष्ट्र के बीच विशेष तौर पर मुम्बई और पुणे के लिए बस सेवाएं 21 मार्च से 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

दिल्ली का चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद
कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए दिल्ली स्थित चिड़ियाघर को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का फैसला बुधवार को किया गया। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक सुनीष बख्शी ने कहा कि कोविड-19 बीमारी की रोकथाम के लिए मार्च अंत तक चिड़ियाघर बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देश के सभी चिड़ियाघर में आगंतुकों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच और प्रवेश और निकास द्वार पर साफ सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश शुक्रवार को दिया था।

पुरी में होटल खाली करने के निर्देश
ओडिशा में पुरी प्रशासन ने सभी पर्यटकों से दो दिन के भीतर होटल खाली करने को कहा है। अधिकारी ने कहा कि होटलों और लॉज को कहा गया है कि वे 31 मार्च तक कोई नई बुकिंग न करें। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बिजय कुमार दास ने कहा कि हमने होटल मालिकों से कहा है कि वे पर्यटकों को बताएं कि मौजूदा हालात को समझते हुए वें पुरी छोड़ दें। 

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त: उत्तर रेलवे
उत्तर रेलवे ने कहा, दिल्ली सराय रोहिल्ला से पठानकोट(18 से 30 मार्च), नई दिल्ली-फिरोजपुर कैंट (मार्च 20 से मार्च 29), जबलपुर-अटारी (मार्च 21 से 1 अप्रैल) रद्द ही रहेगी क्योंकि इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम हो गई है। 

भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है- 
  • सभी युद्धाभ्यास और कांफ्रेंस अगले आदेश तक रद्द किए जाते हैं। 
  • सभी ट्रेनिंग कार्यक्रम टाले या रद्द किए जाते हैं। 
  • छुट्टी स्वीकार करने वाले अधिकारियों को कहा गया है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही छुट्टी दें। 
जर्मनी से आए चार संदिग्ध मरीज, ट्रेन से उतारा गया
रेलवे अधिकारी ने आज बताया कि हाथ पर ‘होम क्वॉरेंटाइन’ का ठप्पा लगे जर्मनी से लौटे चार यात्रियों के पालघर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने पर साथी यात्रियों ने सचेत किया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि जर्मनी से आए कोरोना वायरस संदिग्ध चार यात्री सूरत जा रहे थे लेकिन उन्हें पालघर में गरीब रथ से उतार लिया गया। उनके हाथ में होम क्वारेंटाइन (घर पर पृथक) लिखा हुआ था। 



कोरोना की दवा बनाने के लिए स्वीकृति दी
स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया कि रोश डायग्नोस्टिक्स नाम की एक निजी कंपनी को कोरोना वायरस की दवा बनाने के लिए परीक्षणों करने की खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) की आपातकालीन स्वीकृति दे दी गई है। भारतीय नियामक ने उसे मंगलवार को कोरोना के डायग्नोस्टिक टेस्ट करने का लाइसेंस दिया है।

मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने यह भी बताया कि  बायोमार्क्स डायग्नोस्टिक्स नाम की एक अन्य निजी कंपनी ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से भी संपर्क किया है। अधिकारियों की मंजूरी मिलने में सात दिन लगेंगे। एक बार अनुमोदित होने के बाद वह कोविड19 की पुष्टिकरण वाले परीक्षण कर सकेगी।

276 भारतीय विदेश में संक्रमित
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश मंत्रालय ने कहा कि 276 भारतीय विदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनमें ईरान में 255, यूएई में 12, इटली में 5, और हांगकांग, कुवैत, रवांडा और श्रीलंका में 1-1 शामिल हैं।

तेलंगाना में एक व्यक्ति संक्रमित
तेलंगाना स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में आज कोविड-19 के छठे पॉजिटिव मामले की पुष्टि की गई है। संक्रमित मरीज ब्रिटेन की यात्रा से वापस लौटा था। उसे एक सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पंजाब में जेल से रिहा हो सकते हैं 5800 कैदी
पंजाब जेल मंत्री एसएस रंधावा ने कहा है कि मैंने पंजाब सरकार को कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव भेजा है, 2800 जो स्नैचिंग जैसे छोटे अपराधों के लिए जेलों में बंद हैं और 3000 अपराधी जो छोटी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़े गए थे। अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। चिंताएं हैं कि इन कैदियों की रिहाई के बाद अपराध दर बढ़ सकती है। राज्य के डीजीपी और एडीजीपी (जेल) ने एसपी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की है और उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा, हम निवारक उपाय के रूप में जेलों को साफ कर रहे हैं।

कर्नाटक में दो नए मामलों की पुष्टि
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में दो नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले दर्ज  किए गए हैं। राज्य में अब कुल संक्रमित मामलों की संख्या 13 हो गई है। बंगलूरू के रहने वाले 56 साल के पुरुष छह मार्च को अमेरिका से लौटे थे। वहीं, 25 साल की महिला स्पेन से लौटी है।

आज से वैष्णो देवी यात्रा बंद, अंतरराज्यीय बसों पर भी प्रतिबंध
जम्मू और कश्मीर सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार माता वैष्णो देवी यात्रा आज से बंद कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर से आने और जाने वाली सभी अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर भी आज से प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

नोएडा में एक और व्यक्ति संक्रमित, चार हुई संख्या
नोएडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इंडोनेशिया की यात्रा से आने वाला एक व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। नोएडा में कोरोनावायरस का यह चौथा सकारात्मक मामला है।

भारतीय सेना ने सभी सेवा चयन बोर्ड के बैचों को स्थगित किया
भारतीय सेना ने कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर 20 मार्च से शुरू होने वाले सभी सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के बैचों को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है।

कोरोना संक्रमित जवान के सहयोगियों को एकांतवास में रखा गया
लद्दाख में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सेना के जवान के साथियों को एकातवांस में रखा गया है। सेना के सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने लद्दाख स्काउट्स के सभी सैनिकों और पॉटिव जवान के सहयोगियों को एकांतवास में रखा है। वहीं, उनकी पत्नी, बहन सहित अन्य परिजनों को भी एकांतवास में रखा गया है।

सबकुछ सरकार पर नहीं छोड़ सकते: सुप्रीम कोर्ट
कोरोना वायरस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सबकुछ सरकार पर नहीं छोड़ सकते। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने कहा, ये महामरी हर 100 साल में आती है। कलयुग में वायरस से हम फाइट नहीं कर सकते। आप सभी हथियारों को तैयार कर सकते हैं। लेकिन, आप इस वायरस से नहीं लड़ सकते। हमें अपने स्तर पर इससे लड़ना होगा।
https://www.youtube.com/watch?v=9IthD-yde5s

लखनऊ में मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर संक्रमित
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को तीसरा पॉजिटिव केस सामने आया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में कोरोना मरीज का इलाज कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर का सैंपल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मेडिसिन विभाग में तैनात थे। डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लखनऊ में कोरोना पीड़ितों की संख्या तीन हो गई है।

बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

उच्चतम न्यायालय ने स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं होने पर स्वत: संज्ञान लिया है। शीर्ष न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी कर पूछा कि स्कूल बंद किए जाने पर बच्चों को मध्याह्न भोजन कैसे उपलब्ध कराया जा रहा है।




कोरोना वायरस को रोकने के लिए शहरों में सबकुछ बंद किया जाए: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए विभिन्न शहरों में सबकुछ बंद किया जाए और दूसरे सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह मांग भी की कि सरकार गरीबों की मदद के लिए कदमों की घोषणा करे। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'कई नगरों और शहरों में अब पूरी तरह बंद किए जाने की घोषणा का समय है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।

भाजपा एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करेगी
भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर भाजपा एक महीने तक कोई प्रदर्शन या आंदोलन नहीं करेगी। अगर हमें कोई जानकारी देने होगी तो पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्ञापन के रूप में इसे जारी करेंगे। भाजपा की सभी इकाइयों से कोरोना वायरस के संबंध में जागरुकता फैलाने के साथ साथ इस संबंध में भी जानकारी देने को कहा गया है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

देश में 151 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। इनमें 126 भारतीय हैं और 25 विदेशी शामिल हैं। 14 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 5700 से अधिक लोगों की निगरानी की जा रही है।  

भाजपा सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को किया अलग
भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने आवास पर खुद को 14 दिनों के लिए एकांतवास (क्वारांटाइन) में रख लिया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है इसके बावजूद एहतियातन उन्होंने यह कदम उठाया है। वह 10 मार्च को सऊदी अरब में शेरपास बैठक में हिस्सा लेकर लौटे हैं।। 

पुणे में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित
पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने कहा, पुणे में एक और शख्स कोरोना वायरस की चपेट में पाया गया है। शख्स फ्रांस और नीदरलैंड की यात्रा करके आया है। पुणे में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 और महाराष्ट्र में 42 हो गई है।

सेना का जवान कोरोना संक्रमित 
लद्दाख में तैनात भारतीय सेना का एक जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। जवान के पिता ने ईरान की यात्रा की थी। सेना में कोरोना संक्रमण का यह पहला पॉजिटिव मामला है। सेना के सूत्रों ने बताया कि लद्दाख स्काउट के 34 वर्षीय जवान के पिता ईरान गए थे और 27 फरवरी को वापस लौटे थे। उसके पिता को 29 फरवरी से पृथक रखा गया था और उनकी कोरोना जांच भी पॉजिटिव आई थी। 


यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed