अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: महिलाओं के लिए व्यायाम पर जानिए विशेषज्ञ की राय
महिलाओं के लिए हल्का फुल्का व्यायाम जरूरी... इस मुद्दे पर विशेषज्ञ अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा कर रहे हैं। आप भी इस चर्चा से जुड़ सकते हैं और अपने सवाल पूछ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि रोजाना व्यायाम करना। हालांकि महामारी के बीच खुद का और अपने परिवार का ध्यान रखना सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए आज अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विशेषज्ञ बता रहे हैं कि महिलाओं के लिए हल्का फुल्का व्यायाम क्यों जरूरी है। इसके अलावा वायरस की चपेट में आने पर आप क्या करें, क्या न करें। कौन-कौन सी चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं और कौन सी फायदेमंद हैं। विशेषज्ञ रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करते हैं। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।
इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
30 मई यानी आज शाम कोरोना काल के दौरान महिलाओं के लिए हल्का फुल्का व्यायाम जरूरी, इस विषय पर चर्चा हो रही है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर आज हो रही चर्चा में विशेषज्ञ जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान दिल्ली जुंबा और फिटनेस ट्रेनर मीनल पाठक आपके सवालों के जवाब दे रही हैं।
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो।
ऐसा है कोरोना का हाल
गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान कई मरीजों की जान गई है। हालांकि अब दूसरी लहर की पीक जा चुकी है लेकिन फिर भी दैनिक मौतों का आंकड़ा तीन हजार के ऊपर ही बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में तो गिरावट हुई ही है लेकिन मौत का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। हालांकि सरकार की ओर से लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है।