फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus killed 85 percent of patients over the age of 45, Covid 19 recovery rate increased

45 साल से अधिक उम्र के लोगों पर कोरोना का कहर, 85 फीसदी मरीजों की हो रही मौत

Fri, 10 Jul 2020 12:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus killed 85 percent of patients over the age of 45, Covid 19 recovery rate increased
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। देश में कोरोना से मरने वाले लोगों में सबसे ज्यादा 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग हैं। सरकारी डेटा के अनुसार, कोरोना से मरने वाले 85 फीसदी लोग 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ओएसडी राजेश भूषण ने मीडिया को बताया कि देश की कम से कम 25 प्रतिशत आबादी 45 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग की है और कोरोना से संबंधित 85 फीसदी मौतें इसी आयु वर्ग में हुई हैं। इस उच्च जोखिम आयु समूह पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश कोरोना महामारी से लड़ाई में अच्छा कर रहा है। इसके अलावा अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना से मरने वाले मरीजों की दर सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • 14 साल या उससे कम उम्र के बच्चों की संख्या एक फीसदी है। 
  • कोरोना से मरने वाले 15 से 29 साल के लोगों की संख्या तीन फीसदी है। 
  • कोरोना से मरने वाले 30 से 44 साल के लोगों गकी संख्या 11 फीसदी है। 
  • कोरोना से मरने वाले 45 से 59 साल के लोगों की संख्या 32 फीसदी है।
  • देश में 60 से 74 साल की आयु के लोगों की आबादी आठ फीसदी है। 
  • कोरोना से मरने वाले 60 से 74 साल के लोगों की संख्या 39 फीसदी है। 
  • कोरोना से मरने वाले 75 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 14 फीसदी है।
  • एक अप्रैल को देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 8.3 फीसदी था। 
  • आठ जुलाई को कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 62 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed