{"_id":"5eb417bf1f0740617716fcf5","slug":"coronavirus-infected-cisf-head-constable-passed-away-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से संक्रमित सीआईएसएफ कर्मी की इलाज के दौरान मौत, मुंबई में था तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस से संक्रमित सीआईएसएफ कर्मी की इलाज के दौरान मौत, मुंबई में था तैनात
Thu, 07 May 2020 07:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 07 May 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में तैनात सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के 55 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 32 कर्मियों का इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि मृतक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात था। मुंबई के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। अर्धसैनिक बल का यह चौथा कर्मी है, जिसकी कोविड-19 के कारण जान गई है। इनमें से दो सीमा सुरक्षा बल के और एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कर्मी था।