फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India Update, Coronavirus cases in india today, Covid19 in india, corona vaccination today, Health ministry updates

कोरोना से राहत: 199 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, बीते 24 घंटे में 22842 नए मामले, 244 लोगों की मौत

Sun, 03 Oct 2021 10:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Oct 2021 10:05 AM IST
सार

Coronavirus Cases India:स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 22,842 नए मामले सामने आए हैं और 244 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 25,930 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus India Update, Coronavirus cases in india today, Covid19 in india, corona vaccination today, Health ministry updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी को लेकर रविवार को राहत की खबर आई है। दरअसल, 199 दिनों बाद आज सबसे कम सक्रिय मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 22,842 नए मामले सामने आए हैं और 244 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 25,930 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,70,557 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 199 दिनों में सबसे कम है।

विज्ञापन


शनिवार को 24354 तो शुक्रवार को  26727 नए  मामले सामने आए थे
वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 24,354 मामले सामने आए थे जबकि 234 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं शुक्रवार की बात करें तो बीते 24 घंटे में 26,727 नए संक्रमित मरीज मिले थे और 277 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 28,246 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन


यहां पढ़ें आज के आंकड़े विस्तार से
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 22,842
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 25,930
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 244
देश में सक्रिय मामले: 2,70,557 (199 दिन बाद सबसे कम)
देश में कुल मौतें: 4,48,817   

केरल  में कोरोना के 13,217 नए मामले
केरल में पिछले 24 घंटे में 13,217 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 121 लोगों की जान गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा साढ़े 90 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90,51,75,348 हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed