{"_id":"608011905d68ab3e07038304","slug":"coronavirus-india-new-cases-deaths-positivity-rate-here-is-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में कोरोना: देश के 146 जिलों में 15 फीसदी से अधिक हो गई है संक्रमण दर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में कोरोना: देश के 146 जिलों में 15 फीसदी से अधिक हो गई है संक्रमण दर
Wed, 21 Apr 2021 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के बारे में बुधवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के 146 जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक है, जबकि 274 जिलों में यह दर पांच से 15 फीसदी के बीच है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महामारी की पहली लहर में 10 साल से कम उम्र के बच्चों में कोविड-19 के 4.03 फीसदी मामले थे, वहीं दूसरी लहर में 2.97 फीसदी मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
भूषण ने बताया कि कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक दिए जाने के बाद करीब 0.04 फीसदी लोग संक्रमित मिले और कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए जाने के बाद 0.03 फीसदी संक्रमित मिले। महामारी की पहली लहर में 10 से 20 साल के आयुवर्ग में कोविड-19 के 8.07 फीसदी मामले आए थे, वहीं दूसरी लहर में 8.50 फीसदी मामले मिले। 20 से 30 साल के आयुवर्ग में पहली लहर में 20.41 फीसदी, वहीं दूसरी लहर में 19.35 फीसदी मामले रहे।
विज्ञापन
राजेश भूषण ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आपूर्ति किए गए टीकों के आधार पर संचालित वैक्सीनेशन सेंटर निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे। इन केंद्रों में टीका लाभार्थियों की आयु सीमा 45 साल रहेगी। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी शामिल किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में 13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं और पिछले 24 घंटों में लगभग 30 लाख खुराकें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में लगभग 87 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है और 79 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली खुराक मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख 57 हजार है। यह संख्या पिछले साल के हमारे अधिकतम संख्या की दोगुनी है। रिकवरी दर 85 फीसदी है जबकि, मृत्यु दर 1.17 फीसदी है। देशभर में 21 लाख से ज्यादा एक्टिव केस बने हुए हैं जो कि चिंताजनक है।