{"_id":"5e7bdaad8ebc3e6faa49ea0b","slug":"coronavirus-india-lockdown-air-india-is-losing-30-to-35-crores-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus india lockdown: एयर इंडिया को रोजाना हो रहा 30-35 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus india lockdown: एयर इंडिया को रोजाना हो रहा 30-35 करोड़ का नुकसान
Thu, 26 Mar 2020 03:57 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कोरोना के चलते परिचालन निलंबित होने से सरकार के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया को रोजाना 30-35 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। विभिन्न देशों के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती होने के साथ ही कई देशों ने कोविड-19 के चलते अपने-अपने क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने भी उड़ान पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा, ‘सरकार के आदेश के क्रम में हम अन्य घरेलू विमानन कंपनियों के साथ एक भी वाणिज्यिख उड़ान का परिचालन नहीं करेंगे। इससे हमें रोजाना 30-35 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।’ उन्होंने कहा, ‘भले ही परिलाचन बंद रहने के दौरान ईंधन, ग्राउंड हैंडलिंग, हवाई अड्डा शुल्क जैसी लागत का बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन हमें कर्मचारियों को वेतन और भत्तों, पट्टे किराये, न्यूनतम रखरखाव के अलावा ब्याज भुगतान आदि के लिए खर्च करना पड़ेगा।’ एयर इंडिया की प्रति दिन कुल आय 60-65 करोड़ रुपये है और इसमें से 90 प्रतिशत यात्री राजस्व से आती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘खर्च भी लगभग इसी दायरे में है। इसलिए हम सकारात्मक ब्याज, कर, मूल्यह्रास और मौद्रीकरण (एबिटडा) अर्जित कर रहे हैं या अपने सभी खर्चों की भरपाई की राह पर हैं।’ एयर इंडिया का हर महीने का वेतन बिल लगभग 250 करोड़ रुपये है, जबकि हवाई जहाजों के पट्टे किरायों के एवज में हर महीने 3 करोड़ डॉलर का भुगतान करना होता है।
विज्ञापन