फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में कोरोना: इंदौर में 16 नए संक्रमित, देश में अब तक 62 लोगों की मौत, 162 ठीक हुए

Sat, 04 Apr 2020 05:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Apr 2020 05:04 AM IST
खास बातें

Coronavirus in India Live: कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना मामलों की संख्या में 478 की बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल पॉजिटिव मामले 2547 हो गए हैं, जिनमें 2322 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अब तक 62 की मौत हो गई है, जबकि 162 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus India Live Updates News in Hindi Covid 19 3rd April Tenth day of lock down Corona pandemic
कोरोना वायरस- भारत - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

05:02 AM, 04-Apr-2020

रेलवे की तैयारी

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना की तैयारी के लिए 261 रेल डिब्बों को पृथक वॉर्ड में बदलना है जिनमें 46 कोचों में काम पूरा कर लिया गया है।
 

बिहार की राजधानी पटना में पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आइसोलेशन कोच का निर्माण किया है। राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में ये तैयारियां की गई हैं।
 
04:50 AM, 04-Apr-2020
मध्य प्रदेश के मोरेना में दस नए संक्रमित पाए गए हैं। कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि सभी संक्रमित दुबई से लौटे संक्रमित युगल के रिश्तेदार हैं। हालांकि परिवार के 18 सदस्यों के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं।
 
विज्ञापन
04:46 AM, 04-Apr-2020

मदद और जागरुकता

तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने लोगों के अंदर जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने 'कोरोना वायरस हेलमेट' लगाया हुआ था।
 


मथुरा के वृंदावन में विदेशी महिलाओं ने जरूरतमंदों के लिए खाना तैयार किया। कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में मदद के लिए महिलाओं ने खाने बनाए और उन्हें पैक किया।
 
02:05 AM, 04-Apr-2020
कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों ने क्वारंटीन किए गए लोगों द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। यहां की प्रिंसिपल ने बताया कि तब्लीगी जमात के 22 लोगों को यहां रखा गया है और उन्होंने कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।
 
02:04 AM, 04-Apr-2020
मध्यप्रदेश के रायसेन में फल विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में उस व्यक्ति द्वारा फलों पर थूक लगाते हुए दिखाया गया था। इसपर इलाके की पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने बताया कि वीडियो पुराना है और घबराने वाली बात नहीं है, हम जरूरी कदम उठा रहे हैं।
 
02:04 AM, 04-Apr-2020
बी.एम.सी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने शिवाजी नगर के रसेल मार्केट को 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। बीएमसी के मेयर गौतम कुमार ने बताया कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे और लगातार कानून तोड़ रहे थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:51 AM, 04-Apr-2020
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में चार नए संक्रमित पाए गए हैं, इन सभी ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 164 हो गई है।
 
12:29 AM, 04-Apr-2020
एमपी के इंदौर में 16 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद यहां पर कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है।
 
11:55 PM, 03-Apr-2020
असम में चार नए संक्रमित, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24 हुई।
 


असम में तीन नए संक्रमित पाए गए हैं, जिसके राज्य में इनकी कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है। आज मिले तीन संक्रमितों में से दो वे हैं जो निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए थे: हिमंता बिस्वा शर्मा (मंत्री, असम) 
 

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 15 संक्रमित पाए गए हैं, इनमें सात लोग सूर्यनगर मामले के करीबी हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
11:52 PM, 03-Apr-2020
विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा है कि वे 15 अप्रैल से बुकिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा है कि वे सरकार की तरफ से कोई नई अधिसूचना आने तक इसे जारी रखेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed