फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus india: Air India fired 180 cabin crew and 50 pilots due to 

एयर इंडिया ने 180 केबिन क्रु को नौकरी से निकाला, 50 पायलटों पर भी गिरी गाज

Sun, 12 Jul 2020 02:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 12 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus india: Air India fired 180 cabin crew and 50 pilots due to 
एयर इंडिया - फोटो : Air India

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना की वजह से विमानन क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित है। इस क्षेत्र में काम करने वाले हजारों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं और हजारों लोगों की नौकरी संकट में है। विमानन कंपिनियों में अभी भी छंटनी जारी है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया ने 180 ट्रेनी केबिन क्रु को काम पर रखने से मना कर दिया है। ट्रेनिंग कोर्स पूरा होने के बाद एयर इंडिया की तरफ से इन्हें नौकरी मिलने वाली थी। ताजा जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने उन 50 पायलट के अनुरोध को भी खारिज कर दिया है जो फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने पिछले तीन दिनों 50 पायलटों को इस्तीफा देने को कहा था। एयर इंडिया लंबे समय से केबिन क्रु की कमी से जूझ रही है। ऐसे में नवंबर 2019 को एयरलाइन ने 174 ट्रेनी केबिन क्रू को सशर्त नौकरी पर रखा था। ट्रेनिंग समाप्त होते ही यह काम पर रख लिए जाते लेकिन कंपनी ने अब उन्हें रखने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीरात एयरलाइन करेगी 9000 कर्मचारियों की छंटनी
अमीरात एयरलाइन 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। शनिवार को एक रिपोर्ट में अमीरात एयरलाइन के अध्यक्ष ने यह बात कही। कोरोना संकट से पहले अमीरात में करीब 60,000 कर्मचारी काम करते थे, जिसमें 4,300 पायलट और 22,000 केबिन क्रु शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed