फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Mumbai: 90 percent of infected people living in tall buildings, this figure is for these two months

महाराष्ट्र में कोरोना: एक दिन में 15 हजार से ज्यादा नए मामले, मुंबई में रिकॉर्ड उछाल

Fri, 12 Mar 2021 09:33 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Fri, 12 Mar 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Mumbai: 90 percent of infected people living in tall buildings, this figure is for these two months
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मुंबई शहर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1646 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले कई महीनों में एक दिन में सामने आए मामलों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले साल 2021 में मुंबई ने 10 मार्च को 1500 से अधिक मामलों का आंकड़ा पार किया था। इस दिन 1539 मामले सामने आए थे। इसके एक दिन बाद 11 मार्च को 1508 मामले मिले थे वहीं गुरुवार को आंकड़ा 1600 को भी पार कर गया था। 

विज्ञापन


पूरे राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कुल 15,817 नए मामले सामने आए हैं। जो कि इस साल एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। गुरुवार को राज्य में 14,319 नए मामले सामने आए थे। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर, ठाणे, नासिक समेत औरंगाबाद, जलगांव, नांदेड़, परभानी जैसे शहरों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं। बता दें कि एक समय कोरोना से अत्यधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र में स्थिति फिर बिगड़ रही है।
विज्ञापन


झुग्गियों से फिर घबराया कोरोना, दूसरी लहर में 90 फीसदी ऊंची इमारतों वाले संक्रमित
मुंबई में गत जनवरी और फरवरी महीने में सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से कम से कम 90 फीसदी ऊंची इमारतों में रहने वालों लोगों से संबंधित हैं जबकि बाकी 10 फीसदी झुग्गी-बस्ती व चॉल में रहने वाले हैं। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। हालांकि, बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि इस महीने परिस्थिति में थोड़ा बदलाव आया है और अब झुग्गी-बस्ती में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर बीएमसी ने एक बयान में कहा कि इस साल के शुरुआती दो महीनों में संक्रमण के कुल 23,002 मामले सामने आए, जिनमें से 90 फीसदी संक्रमित लोग इमारतों के निवासी थे जबकि 10 फीसदी झुग्गी-बस्ती एवं चॉल में रहने वाले लोग हैं। इसके मुताबिक, इस महीने की शुरुआत से शहर में कोरोना वायरस निषिद्ध (कंटेनमेंट) जोन में 170 फीसदी जबकि सील की गई इमारतों की संख्या में 66 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है।


बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में एक मार्च को 10 निषिद्ध जोन थे और 137 इमारतों को सील किया गया था। इसी तरह, 10 मार्च को निषिद्ध जोन की संख्या बढ़कर 27 हो गई और सील की गई इमारतों की संख्या बढ़कर 228 तक पहुंच गई। मुंबई में बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए कुल मामलों की संख्या 3,38,631 थी जबकि मृतक संख्या 11,515 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed