{"_id":"5eba02a48ebc3e909f68ef4b","slug":"coronavirus-in-maharashtra-older-couple-found-dead-relatives-could-not-help-due-to-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में वृद्ध दंपति की मौत, लॉकडाउन के कारण रिश्तेदार नहीं कर पाए मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में वृद्ध दंपति की मौत, लॉकडाउन के कारण रिश्तेदार नहीं कर पाए मदद
Tue, 12 May 2020 07:28 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलापुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 12 May 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शास्त्री नगर इलाके में शुक्रवार को 70 वर्षीय वृद्ध और उनकी 65 वर्षीय पत्नी का उनके घर से शव बरामद किया गया। घर से बदबू आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार दंपति की पहचान अब्दुल गनी शिलेदार और हसीना के रुप में हुई है। उनका बेटा मानसिक रुप से कमजोर है। वह लोगों को अपने माता-पिता के शव के बारे में बता रहा था लेकिन लोगों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
पास में रहने वाले रिश्तेदार अशफाक शिलेदार ने कहा कि वे बीमार थे। मैं उनके लिए खाना ले जाता था, लेकिन मेरी चाची ने खाना लगभग बंद कर दिया था। दुर्भाग्य से मैं लॉकडाउन के कारण उन्हें अस्पताल नहीं ले जा सका।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बढ़ती गर्मी के कारण हुई कमजोरी से उसकी मौत हो गई क्योंकि वे टिन की छत वाले घर में रहते थे जबकि मिली जानकारी के मुताबिक चाचा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी।
भुखमरी के कारण मौत होने की आशंका को लेकर सोलापुर कलेक्टर मिलिंद शंभरकर ने कहा कि एक डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी को इस घटना की जांच करने के लिए कहा गया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सोलापुर के पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे ने भी कहा कि इस घटना की जांच चल रही है।