{"_id":"5f0ad8595ef445681928506a","slug":"coronavirus-in-maharashtra-maharashtra-raj-bhavan-16-employees-test-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
Sun, 12 Jul 2020 03:01 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में राजभवन के 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कोरोना जांच की जाएगी। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, राजभवन के 16 कर्मचारियों में से दो कर्मचारी लगभग आठ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद, शनिवार को राज्यपाल कार्यालय के लगभग 100 स्टाफ सदस्यों का राज्य के जेजे अस्पताल में परीक्षण कराया गया। बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि 100 में से लगभग 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब राजभवन के कुल 16 कर्मचारी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
इससे पहले खबर आ रही थी कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है, लेकिन बाद में उन्होंने साफ किया कि वह आइसोलेट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
भारत के सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनो के 8,139 नए मामले सामने आए और 223 लोगों की मौत हुई। राज्य में पहली बार 8,000 से ज्यादा मरीज एक दिन में सामने आए। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1,46,600 हो गई।