फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Lockdown News in Hindi: BJP corporator Ajay Bahira and 10 others in custody for celebrating birthday party during lockdown

Lockdown in Maharashtra: पार्टी मना रहे भाजपा पार्षद समेत 11 हिरासत में, राज्य में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

Sat, 11 Apr 2020 03:52 PM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 11 Apr 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Lockdown News in Hindi: BJP corporator Ajay Bahira and 10 others in custody for celebrating birthday party during lockdown
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी शनिवार को लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पंजाब, ओडिशा और राजस्थान पहले ही यह फैसला ले चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लॉकडाउन के बावजूद एक जगह इकट्ठा होकर जन्मदिन की पार्टी करने वाले भाजपा के पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि पनवेल नगर निगम के भाजपा पार्षद अजय बहिरा के बंगले पर सभी एकत्र हुए थे।

विज्ञापन


पनवेल पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार ने कहा, पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बंगले की छत पर कुछ लोग एकत्र हुए हैं। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो कार्यक्रम जारी था जिसके बाद पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में पिछले 24 घंटों में 210 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1574 हो गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 210 नए मामले सामने आए हैं। अब शहर में कुल मरीजों की संख्या 993 हो गई है जबकि 64 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी तक 110 लोग इस जानलेवा वायरस से जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed