फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus in Karnataka: Police arrested 14 people for offering prayer at a mosque in violation of the lockdown norms in Kalaburagi district

लॉकडाउन: कर्नाटक पुलिस ने मस्जिद में नमाज पढ़ने पर 14 लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2020 03:04 PM IST
आसिम खान पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Thu, 30 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in Karnataka: Police arrested 14 people for offering prayer at a mosque in violation of the lockdown norms in Kalaburagi district
कर्नाटक पुलिस (फाइल फोटो)

कर्नाटक पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कलबुर्गी जिले में कोरोना वायरस लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक मस्जिद में नमाज पढ़ने पर मंगलवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मंगलवार को नमाज में हिस्सा लेने वाले दो और लोगों की तलाश जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मंगलवार शाम को टी बोमनहल्ली मस्जिद से 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि कुल 16 लोग नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे। जब पुलिस को सूचना मिली तो वो वहां पहुंची लेकिन उनमें से दो लोग भागने में सफल रहे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत धार्मिक समारोहों में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed