फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Violating lockdown to invite a nvite a year jail

कोरोना: लॉकडाउन के दौरान तोड़े नियम तो होगी दो साल तक की जेल

Wed, 25 Mar 2020 12:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 25 Mar 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Violating lockdown to invite a nvite a year jail
कोरोना वायरस - फोटो : Prayagraj

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश तीन सप्ताह तक लॉकडाउन है। अगले 21 दिन तक देश के लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। जबतक बेहद जरूरी ना हो घर से न निकलें, क्योंकि ऐसा करते पाए जाने पर सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान किया गया है। इसमें सजा को एक महीने से दो साल तक बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन


21 दिन के लॉकडाउन के दौरान नियम और गाइडलाइंस नहीं माननेवाले पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें सजा और जुर्माने दोनों की प्रावधान है। लॉकडाउन नहीं मानने पर 200 रुपये का जुर्माना और साथ ही एक महीने की कारावास की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


अगर इसकी वजह से कानूनी व्यवस्था में दिक्कत आई या दंगे की स्थिति हुई तो सजा छह महीने तक के लिए बढ़ जाएगी। आदेश में कहा गया है कि अगर आपके ऑर्डर न मानने से किसी की जान जाती है या खतरे की स्थिति बनती है तो दोषी पाए जाने पर जेल होगी। जिसे दो साल तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोरोना-वायरस से जुड़ी अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों को भी दंंडित किया जाएगा। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अगर कोई कोरोना वायरस से संबंधित कुछ भी अफवाह फैलाता है तो उसे एक साल तक की सजा हो सकती है, साथ ही जुर्माना भी लग सकता है। 

फंड में घोटाला करनेवालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

लोगों की सहायता के लिए दिए गए फंड में घोटाला करनेवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की भी बात कही गई है। ऐसे में दो साल तक की सजा है। सरकारी अफसर भी इसके दायरे में होंगे। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले कॉर्पोरेट पर भी जुर्माना लगाने की बात कही गई है।

21 दिन के लॉकडाउन पर तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने कड़ी चेतावनी दी है। चंद्रशेखर राव ने कहा है कि अगर लोग लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर निकले तो उनके पास देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

इसलिए लोग इस नियम का पालन करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रात आठ बजे जनता को संबोधित कर बताया कि पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ सबसे अहम हथियार सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) को सख्त तरीके से लागू करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed