फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India Single day Highest spike of 8380 new COVID19 cases and 193 deaths, Positive cases tally rises to 183143

Corona in India: भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 8380 मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 5164 हुई

Sun, 31 May 2020 02:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 May 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India Single day Highest spike of 8380 new COVID19 cases and 193 deaths, Positive cases tally rises to 183143
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन 4.0 का रविवार को आखिरी दिन है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 68 दिनों की बंदी के बाद चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने का एलान कर दिया है, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 193 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,164 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 8,380 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,82,143 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन



Coronavirus in India Live Updates: संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 82 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 89,995 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, 86,983 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 47.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शनिवार सुबह से अब तक 193 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है जिनमें से महाराष्ट्र में 99, गुजरात में 27, दिल्ली में 18, मध्यप्रदेश और राजस्थान में नौ-नौ, पश्चिम बंगाल में सात, तमिलनाडु और तेलंगाना में छह-छह, बिहार में पांच, उत्तर प्रदेश में तीन, पंजाब में दो और हरियाणा एवं केरल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इस वैश्विक महामारी से देश में कुल 5,164 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से सबसे अधिक 2,197 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,007, दिल्ली में 416, मध्यप्रदेश में 343, पश्चिम बंगाल में 309, उत्तर प्रदेश में 201, राजस्थान में 193, तमिलनाडु में 160, तेलंगाना में 77 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई।

कर्नाटक में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 48, पंजाब में 44, जम्मू-कश्मीर में 28, हरियाणा में 20, बिहार में 20, केरल में नौ और ओडिशा में सात है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई जबकि चंडीगढ़ और असम में अब तक चार-चार लोगों ने जान गंवाई है।

मेघालय और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत मामलों में मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 65,168 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 21,184, दिल्ली में 18,549, गुजरात में 16,343, राजस्थान में 8,617, मध्यप्रदेश में 7,891 और उत्तर प्रदेश में 7,445 लोग इस बीमारी की चपेट में आए।

पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 5,13, बिहार में 3,636, आंध्र प्रदेश में 3,569, कर्नाटक में 2,922, तेलंगाना में 2,499, जम्मू कश्मीर में 2,341, पंजाब में 2,233, हरियाणा में 1,923 और ओडिशा में 1,819 है।


केरल में 1,208, असम में 1,185, उत्तराखंड में 749, झारखंड में 563, छत्तीसगढ़ में 447, हिमाचल प्रदेश में 313, चंडीगढ़ में 289, त्रिपुरा में 268, लद्दाख में 74 और गोवा में 70 मामले सामने आए। मणिपुर में संक्रमण के 62, पुदुचेरी में 51, नगालैंड में 36 और अंडमान एवं निकोबार द्वीप में 33 मामले सामने आए।

मेघालय में कोरोना वायरस के अब तक 27, अरुणाचल प्रदेश में चार, दादर एवं नागर हवेली में दो मामले और मिजोरम एवं सिक्किम में अब तक एक-एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed