फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News: Record more than 40 thousand new corona positive cases in india, most coronavirus infected in these five states

एक दिन में रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा नए मरीज, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा संक्रमित

Tue, 21 Jul 2020 02:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News: Record more than 40 thousand new corona positive cases in india, most coronavirus infected in these five states
corona in india(file photo) - फोटो : पीटीआई

पहली बार देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख को पार कर गई। हालांकि राहत की बात है कि कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी सात लाख से ज्यादा हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को 40,425 नए मरीजों की पुष्टि की। वहीं 24 घंटे में 681 लोगों की मौत हुई, जबकि 22,664 मरीज डिस्चार्ज किए गए।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 11,18,403 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 7,00,087 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 27,497 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में 3,90,459 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन में कुल मामलों में 3.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में 3.35 फीसदी और मृत्युदर में 2.54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, रविवार को 2.56 लाख सैंपल की जांच हुई। इनमें 15.7 फीसदी पॉजिटिव मिले हैं। एक सप्ताह में रोजाना जांच का आंकड़ा 3.61 लाख से भी ज्यादा हो चुका था। देश में अब तक 1.40 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज
मंत्रालय के अनुसार, सबसे ज्यादा मरीज पांच राज्य में मिले हैं। इनमें महाराष्ट्र में 9,518, आंध्र प्रदेश में 5,041, तमिलनाडु में 4,979, कर्नाटक में 4,120 और पश्चिम बंगाल में 2,278 केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 258, कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56 और उत्तर प्रदेश में 38 लोगों की मौत हुई।
  
तीन दिन में एक लाख मरीज
आंकड़ों के मुताबिक, 30 जनवरी को देश में पहला केस मिलने के बाद एक लाख मरीज होने में 110 दिन लगे थे। बीते 62 दिन में 10 लाख से ज्यादा मरीज मिले हैं। स्थिति यह है कि 11 जुलाई से हर तीन दिन में एक लाख मरीज मिल रहे हैं। पहले यह आंकड़ा चार, पांच, आठ और 15 दिन था।
 
.. तो अगस्त में 6 लाख से ज्यादा होंगे एक्टिव केस
विशेषज्ञों के मुताबिक देश में फिलहाल चार फीसदी के औसत से एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। अगर स्थिति नहीं बदली तो अगस्त में एक्टिव मरीजों की संख्या छह लाख से ज्यादा होगी, जो फिलहाल चार लाख से कम बनी है।

जानें पांच दिन में कैसे बढ़े मामले
तारीख         सैंपल जांचे मरीज फीसदी में
19 जुलाई 256,039 40,425 15.7
18 जुलाई 358,127 38,902 10.8
17 जुलाई 361,024 34,884   9.6
 
16 जुलाई 333,228 34,956 10.4
15 जुलाई 326,826 32,695 10.0

(2 से 14 जुलाई के बीच रोजाना औसतन 20 से 30 हजार मामले मिले थे)

 महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख हुए संक्रमित  

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। शेख उद्धव सरकार के चौथे मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले, जितेंद्र आव्हाड, अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे भी संक्रमित हो चुके हैं।

राज्य के कपड़ा मंत्री शेख ने उनके संपर्क में आने वाले सभी को टेस्ट कराने का अनुरोध किया है। मुंबई के मलाड वेस्ट से विधायक शेख ने कहा कि फिलहाल उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट किया है और वहीं से काम जारी रखेंगे। 
 
तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी की कोरोना से मौत  
तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी की सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। 73 वर्षीय श्रीनिवासमूर्ति दिक्षितुलु को बीते दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तिरुपति तिरुमला देवस्थानाम (टीटीडी) के पूर्व प्रधान पुजारी थे और तीन दशक से ज्यादा इस पद पर रहे।

ओडिशा में 18 हजार के पार पहुंचे मामले 
ओडिशा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 673 नए मरीजों की पुष्टि की है, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 18110 हो गई है। बीते 24 घंटे में छह लोगों की मौत हुई है, जिनमें से पांच मौतें गंजम जिले में हुई है।  

कोरोना महामारी के बीच ममता की वर्चुअल शहीद रैली आज 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को शहीद दिवस के मौके पर अपने कालीघाट स्थित आवास से पहली बार वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी हर साल इस दिन महानगर में बड़े पमाने पर शहीद रैली का आयोजन करती रही है, लेकिन इस साल कोरोना महामारी की वजह से उसे मजबूरन यह रैली वर्चुअल करनी पड़ी है।

टीएमसी को सत्ता दिलाने में इन सालाना रैलियों की अहम भूमिका रही है। अगले साल होने वाले अहम विधानसभा चुनावों से पहले कोरोना की वजह से इस रैली का आयोजन नहीं होने से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की चिंताएं बढ़ गई है।

टीएमसी ने वर्चुअल रैली के माध्यम से राज्य के पांच करोड़ से अधिक लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की योजना बनाई है। पार्टी ने ममता के भाषण को राज्य के हर ब्लाक तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राज्य में वर्चुअल रैलियां कर चुके हैं।

पुडुचेरी में दो हजार से ज्यादा मरीज
केंद्र शासित पुडुचेरी में 93 नए मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या 2092 हो गई है। इसके साथ ही 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। 

राष्ट्रपति से मिले गृहमंत्री शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। कोरोना संक्रमण के बीच 25 मार्च को लागू हुए लॉकडाउन के बाद राष्ट्रपति और गृहमंत्री की यह पहली मुलाकात थी। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल में सामुदायिक प्रसार शुरू, हफ्ते में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन 
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण का सामुदायिक प्रसार शुरू हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने सप्ताह में दो दिन के पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला किया है। गृह सचिव आलापन बनर्जी ने सोमवार को बताया कि इस हफ्ते बृहस्पतिवार और शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। अगले सप्ताह बुधवार के अलावा एक और दिन लॉकडाउन रहेगा जिसका एलान अगले हफ्ते सोमवार को किया जाएगा।

राज्य सरकार ने साथ ही देश के छह सबसे संक्रमित शहरों से कोलकाता आने वाली उड़ानों पर लगी पाबंदी 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। पहले इस पर 19 जुलाई तक पाबंदी लगी थी। गृह सचिव ने बताया कि राज्य के कुछ इलाकों से सामुदायिक प्रसार के सबूत मिले हैं। इसलिए सरकार ने यह फैसला किया है।

रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,278 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,487 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 36 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 1,112 तक पहुंच गई है। 

कोरोना संकट में सरकार, समाज, सिनेमा और मीडिया समाधान का अहम हिस्सा : नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि संकट के समय देश में सरकार, समाज, सिनेमा और मीडिया चार जिस्म एक जान की तरह काम करते हैं। कोरोना महामारी के समय ये समस्या के समाधान का हिस्सा बन गए हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हायर एजूकेशन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इतिहास इस तथ्य का गवाह है कि भारतीय मीडिया और सिनेमा ने संकट के दौर में हमेशा महत्वपूर्ण और रचनात्मक भूमिका निभाई है।

60 और 70 के दशक में युद्ध के दौरान राष्ट्रभक्ति की भावना से भरपूर सिनेमा आज भी लोगों के जेहन में ताजा है, उस दौरान मीडिया की देशभक्ति से भरपूर भूमिका आज भी वर्तमान पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया, विभिन्न सूचनाओं एवं जानकारी से न केवल जनमानस को जागरूक करता है बल्कि रचनात्मक आलोचना के माध्यम से व्यवस्था को आगाह भी करता है।

त्रिपुरा में बीएसएफ के 101 जवान सहित 223 नए मरीज
त्रिपुरा में एक दिन में 223 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 101 सीमा सुरक्षा बल के जवान हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2892 हो गई है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि राज्य में 1114 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 1759 ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं इस संक्रमण से अब तक पांच लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed