फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india: Only 4 percent of Coronavirus patients in India require ventilator support, recovery rate in increasing

भारत में केवल 4.16 फीसदी कोरोना मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत, रिकवरी रेट भी बढ़ा

Thu, 25 Jun 2020 09:44 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 25 Jun 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india: Only 4 percent of Coronavirus patients in India require ventilator support, recovery rate in increasing
वेंटिलेटर - फोटो : facebook

भारत में संक्रमण के रिकॉर्ड किए गए कुल मामलों में से केवल 7,423 (4.16 फीसदी) मरीजों को मंगलवार तक इलाज के दौरान वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत पड़ी। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान 27,317 (करीब 15.34 फीसदी) कोविड-19 मरीजों को आईसीयू (गहन देखभाल केंद्र) और 28,301 (करीब 15.89 फीसदी) मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी। 
विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 16,922 मामले आने के साथ ही भारत में संक्रमितों की संख्या 4,73,105 हो गई है। 418 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 14,894 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हैदराबाद: कोरोना से ठीक हुए 50 मरीज, परिजनों का घर ले जाने से इनकार

अधिकारी ने कहा कि 23 जून, शाम छह बजे तक मामलों की संचयी संख्या, कुछ इस प्रकार थी- आईसीयू: 27,317 (15.34 फीसदी); वेंटिलेटर: 7,423 (4.16 फीसदी) और ऑक्सीजन: 28,301 (15.89 फीसदी)।

उन्होंने बताया कि 23 जून को संक्रमण के कुल सक्रिय मरीजों में से 2.57 फीसदी आईसीयू में थे, जबकि 22 जून को यह संख्या 2.53 फीसदी थी। वहीं, 23 जून को 0.54 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर थे। इसके अलावा इस दिन 2.99 फीसदी मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी, जबकि 22 जून को ऐसे मरीजों की संख्या 2.82 फीसदी थी। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 10,495 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अभी तक देश में 2,58,684 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने की दर भारत में 56.17 फीसदी हो गई है। 

यह भी पढ़ें: इटली के डॉक्टर का दावा, जेनेटिक म्यूटेशन से कोरोना वायरस पड़ा कमजोर

मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना से भारत में पूरी दुनिया की तुलना में प्रति लाख आबादी में सबसे कम मौतें हुई हैं। 22 जून को जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थिति रिपोर्ट 154 में कहा गया कि भारत में प्रति लाख आबादी में सबसे कम मौत के मामले सामने आए हैं। भारत में प्रति लाख जनसंख्या पर मृत्यु का मामला 1.00 है, जबकि वैश्विक औसत 6.04 है, जो भारत के मुकाबले छह गुना से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed