फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में कोरोना: एआईयूडीएफ विधायक को 14 दिन की जेल, पुणे में आज तीन की मौत 

Tue, 07 Apr 2020 05:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Apr 2020 05:54 PM IST
खास बातें

कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राजस्थान में 27, महाराष्ट्र में 23, गुजरात में 19, हरियाणा में 16, मध्यप्रदेश में 12, कर्नाटक में 12 और मुंबई के धारावी में दो, ओडिशा में एक नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई, साथ ही  354 नए मामले आए, जो पिछले सात दिनों में सबसे कम है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। इनमें 3981 सक्रिय हैं, 325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 114 लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates News in Hindi Covid19 7th April Fourteenth day of lock down Corona pandemic
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

05:51 PM, 07-Apr-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

  • अभीतक कुल 4421 मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 354 नए केस आए हैं। अभी तक 326 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है।  
  •  सरकार अब क्लस्टर नियंत्रण पर काम कर रही है। आगरा, गौतम बुद्ध नगर, पथनमथिट्टा, भीलवाड़ा और पूर्वी दिल्ली में इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। 
  • आईसीएमआर की हालिया रिपोर्ट बताती है कि कोविड-19 का मरीज अगर लॉकडाउन तोड़ता है या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो ऐसा मरीज 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। 
  • अभीतक देश में कोविड-19 के 1,07,006 टेस्ट किए गए हैं। 136 सरकारी और 59 निजी लैबों को टेस्ट की अनुमति दी गई है- आर गंगाखेड़कर, आईसीएमआर 
     
05:49 PM, 07-Apr-2020

एआईयूडीएफ विधायक को भेजा गया जेल 

असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड फ्रंट विधायक अमीनुल इस्लाम को सांप्रदायिक ऑडियो क्लिप फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नागांव की अदालत ने इस्लाम को 14 दिन के लिए जेल भेजा। 
 
विज्ञापन
05:48 PM, 07-Apr-2020
पुणे के जिला मजिस्ट्रेट नवल किशोर राम ने कहा कि पुणे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों कोरोना पॉजिटिव थे। पुणे में मौत का आंकड़ा आठ पहुंच गया है।  
03:13 PM, 07-Apr-2020

राजस्थान में तीन और नए मामले, कुल संख्या 328 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना के तीन और नए मामले सामने आए हैं। ये मामले कौशलगढ़, बांसवाड़ा में दर्ज किए गए हैं। तीनों सदस्य एक ही परिवार के हैं, जो अपने ही परिवार के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्कमें आने से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 328 हो गई है।
 
03:09 PM, 07-Apr-2020

राजस्थान में चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा लॉकडाउन: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में लॉकडाउन को एकसाथ खोलने की संभावना से इनकार करते हुए कहा मंगलवार को कहा कि इस पर चरणबद्ध तरीके से कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के संदर्भ में एक कार्यबल का गठन किया गया है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर सोच-समझकर निर्णय होगा।गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कई जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में लॉकडाउन एकसाथ नहीं खोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों और जिन देशों ने कोरोना को गंभीरता लिया वहां इसका प्रसार नहीं हो पाया। राजस्थान भी उनमें से एक है। 
03:06 PM, 07-Apr-2020

भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। कई अन्य पुलिस अधिकारी अभी आइसोलेशन में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 07-Apr-2020

ओडिशा में 72 साल के बुजुर्ग की मौत

स्वास्थ्य विभाग ओडिशा ने मंगलवार को बताया कि झारपाड़ा के 72वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ के चलते चार अप्रैल को एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। उनको पहले से उच्च रक्तचाप की बीमारी थी। छह अप्रैल को उनका निधन हो गया। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, भुवनेश्वर में 45 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
 
01:49 PM, 07-Apr-2020

सोनिया ने पत्र लिखकर मोदी मंत्रिमंडल के फैसले का किया समर्थन

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कमी करने का फैसला लिया है। पत्र में कहा गया है कि मितव्ययता उपाय, जिसके तहत अन्य मदों के लिए तय बहुत जरूरी धन का इस्तेमाल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए किया जा सकता है, उसका इस्तेमाल किए जाने की जरूरत है, यह समय की मांग है।

साथ ही सोनिया गांधी ने सरकार के खर्च में 30 फीसदी की कटौती और 'सेंट्रल विस्टा' परियोजना के स्थगन का सुझाव दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार के खर्च में 30 फीसदी की कटौती और 'सेंट्रल विस्टा' परियोजना को स्थगित करने सहित कई कदम उठाये जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में यह सुझाव भी दिया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों और नौकरशाहों के विदेश दौरों को स्थगित करने और सरकारी विज्ञापनों पर भी रोक लगाने की जरूरत है। सोनिया ने सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का समर्थन करते हुए कहा कि 'पीएम केयर्स' कोष की राशि को भी प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में हस्तातंरित किया जाए।
 
01:41 PM, 07-Apr-2020

कोरोना से लड़ने के लिए केजरीवाल ने दिया 5T प्लान

दिल्ली में कोरोना वायरस को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 5-T प्लान बनाया है। इसमें टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, टीमवर्क और ट्रैकिंग ऐंड मॉनिटरिंग शामिल हैं। वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए हमने कई एक्पर्ट से बातचीत करने के बाद ये पांच मुख्य बिंदु बनाए हैं।
 
01:26 PM, 07-Apr-2020

कर्नाटक में 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 175

कर्नाटक सरकार के अनुसार, राज्य कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें चार तब्लीगी जमात से लौटे, तीन उनके संपर्क में आने वाले और पांच अन्य लोग हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 175 हो गई है। जिनमें 25 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या स्वस्थ हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed