फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 12,759 हुई, अब तक 420 की मौत

Thu, 16 Apr 2020 11:52 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Apr 2020 11:52 PM IST
खास बातें

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 826  पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 28 की मौत हो गई है। वहीं, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 10,824 मामले सक्रिय हैं, 1514 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 420 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 16th April Day Twenty Third Of Lockdown Corona pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti

लाइव अपडेट

11:50 PM, 16-Apr-2020
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के मुताबिक राज्य में दो लोग संक्रमित मिले हैं। दोनों ही पहले संक्रमित के रिश्तेदार हैं।

11:49 PM, 16-Apr-2020

महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी संक्रमित

महाराष्ट्र में अब तक 23 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
11:34 PM, 16-Apr-2020

शिलांग में कर्फ्यू

मेघालय के शिलांग और उसके आसपास के इलाकों में कल सुबह 6 बजे से 20 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। थोक व्यापारी कल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी दूकान खोल सकते हैं।
 
11:32 PM, 16-Apr-2020

इंदौर में आठ मौतें

एमपी के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इंदौर में कोरोना के आठ संक्रमितों की मौत हो गई है। इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।
 

 
11:28 PM, 16-Apr-2020

बिहार में तीन नए संक्रंमित

बिहार के मुंगेर में 6 महीने के बच्चे समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी पूर्व में मिले संक्रमित लोगों के संपर्क में आये थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 83 हो गए हैं।
 
10:37 PM, 16-Apr-2020

केरलः ऑड-ईवन सिस्टम के अनुसार गाड़ियों को चलने की अनुमति

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि केरल में 20 अप्रैल के बाद आंशिक प्रतिबंध वाले जिलों में ऑड-ईवन सिस्टम के अनुसार गाड़ियों को चलने की अनुमति होगी। महिला ड्राइवरों को छूट मिलेगी।
 

संस्थागत क्वारंटीन के तहत रखे गए सभी 62 गर्भवती महिलाओं का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है: ए प्रसाद, जिला परिषद सीईओ, पुणे
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 PM, 16-Apr-2020

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 नए मामले, छह की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 नए मामले सामने आए, 6 लोगों की मौत। राजधानी में अब तक कुल 1640 कोरोना के मामलेः स्वास्थ्य विभाग दिल्ली
 
09:50 PM, 16-Apr-2020

हरियाणा में कोरोना के 11 और मामले

हरियाणा में 11 और कोरोना के मामले दर्ज किए गए, जिनमें पंचकूला से 8, नूंह से 2, और पलवल से 1 मामले शामिल हैं। राज्य में कुल कोरोना वायरस के मामले अब 214 हो गए हैं, जिसमें 14 इतालवी नागरिक शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
 

राजस्थान में कोरोना वायरस के 55 नए मामले आज सामने आए।
 
कोलकाता में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 588 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 133 वाहनों को भी सीज कर लिया गया है कोलकाता पुलिस
 


09:48 PM, 16-Apr-2020
आज रात नौ बजे तक 2,86,714 व्यक्तियों के कुल 3,02,956 सैंपल का टेस्ट किया गया है: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)
 
09:45 PM, 16-Apr-2020
भोपाल में पिछले 24 घंटों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 120 मामले दर्ज किए गए। 22 मार्च से राष्ट्रव्यापी बंद के उल्लंघन के कारण जिले में 1390 मामले दर्ज किए गए हैं: भोपाल पुलिस
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed