Coronavirus India Updates: देश में कुल मरीजों की संख्या 8447, महाराष्ट्र में आज 22 की मौत
- देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 918 नए मामले सामने आए हैं
- देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8447 पहुंच गई है
- बीते एक दिन में 34 लोगों की मौत के साथ कुल मौत 273 हो गई हैं
- केरल में एक ही दिन में 36 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं
- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 'युक्ति' पोर्टल लॉन्च किया
- जम्मू-कश्मीर में आज सामने आए 21 कोरोना पॉजिटिव मामले
- देशभर में डॉक्टर-नर्स समेत करीब 90 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित
- दिल्ली में रविवार को कोरोना के 85 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हुई है
लाइव अपडेट
राजधानी दिल्ली में आज 56 वर्षीय एक असिस्टेंट सब इंंस्पेक्टर (एएसआई) को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह पिछली बार आठ अप्रैल को ड्यूटी पर आए थे। वह दिल्ली पुलिस के तीसरे अधिकारी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
A 56-year-old Assistant Sub-Inspector (ASI) of Delhi Police has tested positive for #COVID19 today. He last came on duty on 8th April. He is the third personnel of Delhi Police who has tested positive: Delhi Police pic.twitter.com/muaKSxhTY3
— ANI (@ANI) April 12, 2020
असम के बाद मेघालय ने भी सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, सभी दुकानों पर ग्राहकों के बीच दूरी रखने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा और लोगों के अपने हाथ को स्वच्छ करने पर जोर दिया जाएगा।
आबकारी आयुक्त प्रवीण बख्शी ने सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिख कर इस बारे में राज्य सरकार के फैसले की सूचना दी है। एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी दी है। गौरतलब है कि राज्य में शराब की दुकानें लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मार्च से बंद थीं।
महाराष्ट्र में आज यानी 12 अप्रैल को कोरोना वायरस के 221 नए मामले पाए गए। वहीं, 22 लोगों की आज इस वायरस की वजह से मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1982 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि आज तक महाराष्ट्र में 41 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है। 217 लोग ठीक हो चुके हैं या अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।
तेलंगाना में आज कोरोना वायरस के 28 पॉजिटिव मामले सामने आए और इससे संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय मामले अब 412 हो गए हैं।
Telangana: 28 #Coronavirus positive cases & 2 deaths reported today, while 7 patients have been cured/discharged today. Total active cases in the state stand at 412 now.
— ANI (@ANI) April 12, 2020
A total of 1,95,748 samples from 1,81,028 individuals have been tested as on 12 April 2020, 9 PM: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/rkQzLahxE3
— ANI (@ANI) April 12, 2020
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 104 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से 40 मामले जयपुर और 12 टोंक में मिले। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 804 हो गई है।
A total of 104 new #COVID19 cases have been reported in the state today including 40 from Jaipur and 12 from Tonk. Total positive cases rise to 804: Rajasthan Health Department. pic.twitter.com/ZaU0dzGes8
— ANI (@ANI) April 12, 2020
पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में वाईसीएम अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति शराब की वजह से होने वाले सिरोसिस से पीड़ित था। यह पिंपरी-चिंटवाड़ में कोरोना से पहली मौत है। वहीं, पुणे में मृतकों की संख्या 32 हो गई है।
A 42-year-old man who was suffering from Alcoholic cirrhosis died at YCM hospital in Pimpri-Chinchwad today. He had tested positive for COVID19. This is the first death in Pimpri-Chinchwad,Pune Dist.Death toll in Pune is now 32: Pimpri-Chinchwad Municipal Commissioner,Maharashtra
— ANI (@ANI) April 12, 2020
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि राज्य को बोकारो में दो और लोगों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 19 हो गई है।
2 more persons from Bokaro have been tested positive for COVID19; the total number of positive cases in the state now is 19: Jharkhand Health Secretary Nitin Madan Kulkarni
— ANI (@ANI) April 12, 2020
असम में कल यानी सोमवार से शराब की दुकानें खुलेंगी। आदेश के मुताबिक शराब की दुकानें, बॉटलिंग प्लांट और शराब की भट्टियां निश्चित घंटों के लिए खोली जाएंगी। आदेश में शराब की दुकानों के खुलने का समय नियत दिनों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया है।
Assam Government has allowed the opening of retail liquor outlets from April 13. The notification states that all liquor shops shall remain open from 10amto5:00pm on the permitted days, and follow social distancing. pic.twitter.com/4D6vpLvwaq
— ANI (@ANI) April 12, 2020
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के आठ नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इंदौर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही इंदौर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 306 हो गई है। वहीं, शहर में इस वायरस की वजह से कुल 32 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।
8 new COVID19 positive cases reported in Indore, taking the total number of positive cases in Indore to 306, death toll 32: Chief Medical and Health Officer, Indore, #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) April 12, 2020