{"_id":"5f3352118ebc3e4ad42a3dbe","slug":"coronavirus-in-india-23-percent-of-world-corona-positive-patients-in-india-12-lakhs-infected-in-24-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 23 फीसदी मरीज भारत में, 24 दिन में 12 लाख संक्रमित बढ़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनिया के 23 फीसदी मरीज भारत में, 24 दिन में 12 लाख संक्रमित बढ़े
Wed, 12 Aug 2020 07:51 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : PTI
कोरोना से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका और ब्राजील की तुलना में देश में पिछले सात दिनों में सबसे अधिक मरीज मिले। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से भारत तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। दुनिया के 23 फीसदी मरीज देश में हैं। दुनिया की कुल 15 फीसदी मौतें भारत में हुईं हैं।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ के अनुसार 10 अगस्त तक पिछले सात दिनों में कुल 4,11,379 मामले सामने आए हैं और 6251 की मौत हुई है। अमेरिका में इतने ही समय में 3,69,575 मरीज मिले और 7232 की मौत हुई। ब्राजील में सात दिनों में 3,04,535 मरीज मिले और 6914 की मौत हुई। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 24 दिन में दस लाख से 22 लाख तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
भारत में प्रति दस लाख पर जांच भी कम...
रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर अभी 18,300 लोगों की जांच हो रही है। अमेरिका में ये दर 1,99,803 जबकि ब्राजील में ये दर 62,200 है। 10 अगस्त को भारत में 62,064 मरीज मिले थे।
विज्ञापन
दो लाख से अधिक सैंपल की जांच पर मरीज घटे...
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सोमवार को कुल 6,98,290 सैंपल की जांच की गई तब 53 हजार मरीज मिले हैं। रविवार को सिर्फ 4,77,023 सैंपल की जांच हुई थी जिसमें 62,064 संक्रमित मिले थे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रविवार की तुलना में सोमवार को 2,21,267 अधिक सैंपल की जांच की गई लेकिन 8,463 कम मरीज मिले और आंकड़ा 53,601 पर ही सिमट गया जो राहत की बात है।