फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Gujarat: People are collecting hydroxychloroquine medicine, state government issued instructions to the Chemists

गुजरात के लोग इकट्ठा कर रहे हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा, राज्य सरकार ने जारी की चेतावनी

Tue, 14 Apr 2020 01:12 PM IST
आसिम खान पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 Apr 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Gujarat: People are collecting hydroxychloroquine medicine, state government issued instructions to the Chemists
Hydroxychloroquine

गुजरात में लोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचने में महत्त्वपूर्ण मानी जा रही हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का सेवन करने के ही साथ इसे जमा करके भी रखने लगे हैं। इसे देखते हुए गुजरात सरकार को दवा के स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के खिलाफ चेतावनी जारी करनी पड़ी और मेडिकल स्टोरों को निर्देश जारी कर इसे बिना चिकित्सक के परामर्श के नहीं बेचने को कहा है।

विज्ञापन


ट्रंप के अनुरोध के बाद बढ़ी मांग
भारत दुनिया में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का सबसे बड़ा उत्पादक है जो मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होती है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सरकार से कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए इस दवा का निर्यात करने का अनुरोध किए जाने के बाद इसकी मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


गुजरात खाद्य एवं औषध नियंत्रण प्राधिकरण आयुक्त एच जी कोशिया ने कहा, हमें मालूम चला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के बारे में समाचार में आने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इसे कोविड-19 के इलाज में प्रभावी दवा बताए जाने के बाद से लोग इसे खरदीने के लिए स्टोर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि कई लोग दवा का सेवन कर रहे हैं या कोरोना वायरस के डर से इसको जमा कर के रख रहे हैं। कोशिया ने कहा, यह निर्धारित एच दवा है जिसे मेडिकल स्टोर वाले पंजीकृत चिकित्सक द्वारा परामर्श दिए जाने के बाद ही बेच सकते हैं। अगर लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं तो निर्धारित एच दवा लेना सामान्य लोगों के लिए ठीक नहीं है।


उन्होंने आगाह किया कि खुद से दवा लेना नुकसान पहुंचाता है और डॉक्टर की देखरेख में नहीं लेने पर इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अधिकारी ने कहा, इसलिए हमने लोगों को बिना चिकित्सीय परामर्श के दवा नहीं लेने की सलाह देते हैं। हमने स्टोर वालों से उन मरीजों को दवा नहीं बेचने को कहा है जो चिकित्सीय परामर्श के बिना आ रहे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed