{"_id":"5ef845ef8ebc3e4319202fd5","slug":"coronavirus-impact-survey-on-work-from-home-reveales-82-percent-employees-want-to-return-to-office-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वर्क फ्रॉम होम' को लेकर सर्वे में आया सामने, 82% कर्मचारी ऑफिस के माहौल में लौटना चाहते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'वर्क फ्रॉम होम' को लेकर सर्वे में आया सामने, 82% कर्मचारी ऑफिस के माहौल में लौटना चाहते हैं
Sun, 28 Jun 2020 12:55 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने पर दुनियाभर में 'वर्क फ्रॉम होम' की शुरुआत हुई। हालांकि, अब कर्मचारियों के लिए यह परेशानी का सबब साबित हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि काम के घंटे तय न होना, लगातार वीडियो बैठक और लॉकडाउन के चलते काम के बेहतर विकल्पों की कमी तनाव का कारण बन रही है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा कि 'वर्क फ्रॉम होम' की वजह से उनके निजी और ऑफिस जीवन में कोई अंतर नहीं बचा है। इन सभी चीजों के चलते वे ऑफिस के माहौल में लौटना चाहते हैं। दरअसल, हाल ही में, अमेरिकी रियल एस्टेट फर्म जेएलएल ने कर्मचारियों के घर पर काम करने को लेकर पैदा हुए एक नए माहौल पर सर्वे किया।
विज्ञापन
इस सर्वे में सामने आया कि 82 फीसदी लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द वे ऑफिस के माहौल में लौटें। वे चाहते हैं कि उनका जीवन कोरोना काल से पहले वाली स्थिति में लौट जाए। वहीं, 18 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें घर से काम करने में कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट में लंबे समय से घरों में रह रहे लोगों की बदली दिनचर्या, पैदा हुईं कई बीमारियां
सर्वे में एक दिलचस्प बात यह निकलकर आई कि 54 फीसदी कर्मचारियों ने माना कि जो चर्चा ऑफिस के माहौल में की जाती है, उसकी तुलना डिजिटल चर्चा से नहीं की जा सकती है। उनका कहना है कि ऑफिस में आमने-सामने होने वाली चर्चा से बेहतर परिणाम निकलता है। वहीं, 41 फीसदी कर्मचारियों ने माना कि घर से काम करने में पेशेवर माहौल की कमी होती है।
दूसरी तरफ, वर्क फ्रॉम होम के चलते ऑफिस में होने वाली बैठक की जगह ऑनलाइन बैठक ने ले ली है। हाल ही में, इतनी ज्यादा ऑनलाइन बैठक हुई कि इसका एक रिकॉर्ड बन गया।
एप वीडियो बैठक की संख्या
जूम 30 करोड़
माइक्रोसॉफ्ट टीम्स 20 करोड़
गूगल मीट 10 करोड़
कर्मचारियों की परेशानी को समझ रही कंपनियां
वहीं, कर्मचारियों की नई समस्याओं को कई कंपनियों ने समझा है। इसका परिणाम यह निकला कि गूगल ने 22 मई को छुट्टी घोषित की थी। गेमिंग यूनिकॉर्न कंपनी ड्रीमस्पोर्ट्स ने अपने कर्मचारियों के लिए गुरुवार को किसी भी बैठक का आयोजन नहीं करने की घोषणा की। साथ ही लंच ब्रेक की अवधि भी बढ़ाई गई। अब कर्मचारियों के लिए 60 मिनट की जगह 90 मिनट का ब्रेक किया गया।