फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Impact: Coronavirus Crisis changed routine of people living in homes for long time, including stress and other diseases

कोरोना संकट में लंबे समय से घरों में रह रहे लोगों की बदली दिनचर्या, पैदा हुईं कई बीमारियां

Tue, 09 Jun 2020 01:36 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 09 Jun 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Impact: Coronavirus Crisis changed routine of people living in homes for long time, including stress and other diseases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

इन दिनों आपने थकान, सिरदर्द से लेकर हाथ-पांव में झनझनाहट, कब्ज और पेट दर्द जैसी शारीरिक तकलीफों का सामना किया होगा। हो सकता है कई लोगों ने अनजाने में इन्हें नजरअंदाज भी कर दिया हो, लेकिन असल में यह कोरोना तनाव की निशानी बताई जा रही है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से घरों में रह रहे लोगों को बदले खानपान कम व्यायाम के साथ-साथ महामारी से पैदा हुए तनाव ने अचानक कई रोग दे दिए हैं। अगर यह स्थायी हो गए तो आगे चलकर परेशानी का सबब बन सकते हैं। लिहाजा इन पर फौरन गौर करने की जरूरत है।
विज्ञापन


घबराहट से हाथ-पांव में झनझनाहट
आजकल डॉक्टर से ऐसे काफी लोग संपर्क कर रहे हैं जो पहले स्वस्थ थे। लेकिन अब उन्हें अचानक कोई न कोई असामान्य शारीरिक दर्द या बीमारी परेशान करने लगी है। डॉक्टरों का कहना है ऐसी परेशानी कई दफा शरीर के तनाव से गुजरने कारण होती है। जब हम घबराहट या दबाव महसूस करते हैं तो एपीफेरिन यानी एड्रीनलीन हार्मोन निकलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शरीर संपूर्ण रक्त को मस्तिष्क और हृदय जैसे महत्वपूर्ण अंगों की ओर धकेलने लगता है। इसके चलते रक्त हाथ पांव के आखिरी हिस्सों से दूर होने लगता है। जिससे अंगुलियों में झनझनाहट होने लगती है। डॉक्टरों का कहना है कि हाथ की अंगुलियों में झनझनाहट आघात का लक्षण भी हो सकता है। ऐसा कई कोरोना मरीजों में भी देखा गया है। इसलिए इसे अनदेखा न करें।

गैस्ट्रिक अटैक, उल्टी दस्त की समस्या
तनाव के कारण पेट में तकलीफ में अचानक पसीना और सिहरन भी महसूस हो सकती है। 2013 में सिंगापुर, अमेरिका और स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं ने प्रशिक्षण ले रहे 37 पुरुषों पर छह हफ्तों के प्रशिक्षण के दौरान काफी तनाव घबराहट और अवसाद को देखा। इसके चलते उन्हें पेट संबंधी तकलीफ होने लगी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी प्रकार घरों में रहने के दौरान कोरोना से घबराए लोगों को बदलते खानपान और कम व्यायाम के कारण पेट की बीमारियां घेर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जी मिचलाना, गैस्ट्रिक अटैक, ऐंठन और उल्टी दस्त से जूझना पड़ सकता है। साथ ही कम व्यायाम के कारण आंतों की सक्रियता कम होने से कब्ज भी होने लगती है।


खुजली से लेकर बालों का गिरना
शारीरिक तनाव के कारण खुजली और सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी बीमारियां भी घेर सकती हैं। जिन लोगों को मुहांसों की तकलीफ रहती है वह ज्यादा बढ़ सकती है। इसका बड़ा कारण तनाव से हार्मोन में आई तब्दीलियां होती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई दफा अंगुलियों के नीचे ढकी अंगुलियों की त्वचा पर संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। वहीं, शारीरिक दर्द के कारण सिर के बाल गिरने की समस्या भी उभरने लगती है।

तनाव कम करने पर दें ध्यान 
अगर आपको भी लगता है कि आप तनाव से गुजर रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। व्यायाम और ध्यान जैसे घरेलू उपाय भी तनाव दूर करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed