फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus, IAS officer suspended for absconding from home quarantine in Kerala

कोरोना का खौफ : केरल में होम क्वारंटीन से भागे आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Sat, 28 Mar 2020 05:59 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, कोल्लम/कानपुर/सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोल्लम/कानपुर/सुल्तानपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Mar 2020 05:59 AM IST
सार

  • इलाहाबाद के रहने वाले हैं केरल काडर के आईएएस अधिकारी अनुपम मिश्र
  • सुल्तानपुर में मिली लोकेशन, हाल ही में सिंगापुर से हनीमून मनाकर लौटे

विज्ञापन
Coronavirus, IAS officer suspended for absconding from home quarantine in Kerala
corona effect - फोटो : PTI

विस्तार

केरल में 14 दिन के होम क्वारंटीन से भागकर अपने घर यूपी स्थित सुल्तानपुर पहुंचे 2016 बैच के केरल काडर के आईएएस अधिकारी अनुपम मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। मामला भी दर्ज किया गया है। साथ ही बिना बताए राज्य छोड़ने पर केरल सरकार ने उनसे जवाब मांगा है। वहीं, सुल्तानपुर में उन्हें परिवार के साथ क्वारंटीन किया गया है। अनुपम हाल ही में सिंगापुर से हनीमून मनाकर लौटे थे।

विज्ञापन


कोल्लम के एसपी टी नारायणन ने बताया कि 19 मार्च को होम क्वारंटीन में रखे गए मिश्रा राज्य सरकार को सूचना दिए बिना चुपचाप अपने घर कानपुर पहुंच गए। इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद केरल पुलिस ने कोल्लम के उप-जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए हैं। वहीं, शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री पी. विजयन ने दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, आईएएस अधिकारी के कानपुर में होने पर यूपी पुलिस हरकत में आ गई। कई घंटे तक पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। आखिर में सर्विलांस ने आईएएस की लोकेशन सुल्तानपुर में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जांच के बाद आईएएस अधिकारी और उनके परिवारीजनों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने आईएएस अधिकारी अनुपम मिश्र समेत पूरे परिवार की शुक्रवार को जांच की। इसके बाद आईएएस अधिकारी और उनके परिवारीजनों को एहतियातन घर में क्वारंटीन कर दिया गया। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी के अनुसार, आईएएस अफसर 20 मार्च को सुल्तानपुर स्थित अपने आवास पर आ गए थे। फिलहाल किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed