{"_id":"5e6d06598ebc3ea7e328f228","slug":"coronavirus-health-ministry-release-guidelines-on-home-quarantine-you-can-follow-these-steps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : घर में ही खुद को करें आइसोलेट, इन दिशानिर्देशों का पालन कर रखें अपनों का ख्याल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस : घर में ही खुद को करें आइसोलेट, इन दिशानिर्देशों का पालन कर रखें अपनों का ख्याल
Sat, 14 Mar 2020 09:59 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
लड़ेंगे कोरोना से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर घर में खुद को आइसोलेट (अलग) करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दिशानिर्देश को ट्विटर पर साझा किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक घर पर अलग रहने का उद्देश्य ‘आपको और आपके प्रियजनों की रक्षा करना है।’ अगर आपको या आपके परिजन को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने का संदेह है, तो इन दिशानिर्देशों का पालन कर आप अपने घर में ही खुद को आइसोलेट (अलग) कर सकते हैं।
इन बातों का भी रखें खास ख्याल
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक हवादार छोटे कमरे में रहें। अगर टॉयलेट इस कमरे से जुड़ा हो तो ज्यादा बेहतर है।
- अगर परिवार का कोई अन्य सदस्य भी इसी कमरे में रहना चाहता है, तो कम से कम 1-2 मीटर का फासला जरूर रखें।
- बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों से दूरी बनाए रखें।
- अगर आप में कोरोना के संदिग्ध लक्षण हैं तो घर में इधर-उधर ज्यादा न घूमें और न ही चीजों को हाथ लगाएं।
- किसी भी स्थिति में शादी-ब्याह या कोई सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा न लें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कतई न जाएं।
इन बातों का भी रखें खास ख्याल
- साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोते रहें। एल्कोहल युक्त अच्छे सेनिटाइजर से हाथ को स्वच्छ रखें।
- अपनी थाली, गिलास, कप, तौलिया, चादर, साबुन व अन्य चीजों को किसी के साथ साझा न करें।
- हर वक्त सर्जिकल मास्क पहने रखें। हर 6 से 8 घंटे में मास्क को बदलना भी चाहिए।
- आपके या किसी अन्य द्वारा पहने गए मास्क को साधारण ब्लीच सॉल्यूशन (5 फीसदी) या सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन (1 फीसदी) से साफ करें और इसके बाद या तो इसे जला दें या फिर गहरे गड्ढे में दबा दें।
- इस्तेमाल किए गए मास्क का कतई इस्तेमाल न करें।
- अगर आपको बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या होती है, तो पास के स्वास्थ्य केंद्र पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
संदिग्ध के परिजन रखें ध्यान
प्रतिकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
- परिवार के सिर्फ एक ही सदस्य को मरीज की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपे।
- संदिग्ध मरीज की चादर को छूने से बचें और मरीज को बिल्कुल न छुएं।
- कमरे को साफ करने या चादर बदलने के लिए स्वच्छ दस्ताने पहनें।
- दस्ताने उतारने के बाद साबुन और पानी से हाथ को अच्छी तरह से साफ करें।
- संदिग्ध मरीज से किसी को भी मिलने नहीं दें।
- अगर संदिग्ध मरीज में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं, तो सभी परिजनों को घर में 14 दिन के अलग रहना चाहिए।
- अगले 14 दिन भी खुद को आइसोलेशन में रखें। जब तक आपकी रिपोर्ट नेगेटिव न हो, तब तक एहतियात बरतें।
- संदिग्ध मरीज के कमरे को सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन (1 फीसदी) से समय-समय पर स्वच्छ और वायरस मुक्त रखें। कमरे में रखे टेबल, पलंग को साफ करें।
- फिनाइल या ब्लीच से टॉयलेट को भी अच्छे से साफ रखें।
- संदिग्ध मरीज के कपड़ों को बाकी लोगों के कपड़ों से अलग रखें और अलग साबुन से ही उन्हें साफ करें।
- कम से कम 14 दिन तक खुद को एक अलग कमरे में रखें। लेकिन अगर लक्षण पाए जाते हैं, तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।