फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Health ministry issues guidelines for dental clinics

डेंटल क्लिनिक के लिए दिशानिर्देश जारी, कंटेनमेंट जोन में खोलने की अनुमति नहीं

Tue, 19 May 2020 07:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 May 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Health ministry issues guidelines for dental clinics
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 कंटेनमेंट जोन में स्थित डेंटल क्लिनिक (दंत चिकित्सा) को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक कंटेनमेंट जोन में स्थित डेंटल क्लिनिक को खोलने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, वह मरीजों को टेलीकंसल्टेशन (फोन पर परामर्श) देना जारी रख सकते हैं।  

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि दंत चिकित्सकों और सहायकों के साथ-साथ इलाज करवाने वाले लोगों को संक्रमण का खतरा है, क्योंकि अधिकांश दंत प्रक्रियाओं में रोगियों के मुह, लार, रक्त और श्वसन पथ के स्राव के साथ नजदीकी संपर्क भी होता है। मंत्रालय ने कहा है कि उचित सावधानी के साथ इलाज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


दिशानिर्देशों में कहा गया, 'कई मरीज जो एसोम्टोमैटिक (जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखते) होते हैं वह वायरस को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से यह सलाह दी जाती है कि डेंटल क्लिनिक जाने वाले सभी मरीजों का पूरी सावधानी से इलाज किया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में डेंटल क्लिनिक खुल नहीं सकेंगे लेकिन डॉक्टर मरीजों को फोन पर या वीडियो कॉल के माध्यम से परामर्श दे सकते हैं। इसके अलावा इस जोन के मरीजों को नजदीकी कोविड दंत चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सुविधा मौजूद रहेगी। 

आपात दंत चिकित्सा की स्थिति में रेड जोन में स्थिति चिकित्सा केंद्र में भी इलाज किया जा सकेगा। ऑरेंज और ग्रीन जोन में दंत चिकित्सा क्लिनिक परामर्श प्रदान कर सकते हैं, लेकिन यह केवल आपातकालीन और तत्काल उपचार प्रक्रियाओं तक सीमित रहना चाहिए


दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि क्लिनिक जाने वाले मरीज घड़ी या कोई आभूषण न पहनें साथ ही अतिरिक्त बैग या वस्तुएं लेकर न चलें। मरीज घर पर अलग वाशरूम का इस्तेमाल करें और क्लिनिक के शौचालय का इस्तेमाल करने से बचें। मास्क पहने रहें। कोरोना संदिग्ध मरीज का इलाज करते वक्त डॉक्टर पीपीई किट का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed