फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Health Ministry and Home Ministry press conference on COVID 19 situation in India

कोरोना वायरस: 24 घंटों में 42 नए मामले, चार मरीजों की मौत, 17 राज्यों में अस्पतालों का काम शुरू

Thu, 26 Mar 2020 04:55 PM IST
आसिम खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 26 Mar 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Health Ministry and Home Ministry press conference on COVID 19 situation in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना वारयरस की मौजूदा स्थिति पर प्रेस कांफ्रेंस की। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। और इस बीमारी से चार और लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध पर कोरोना के अपचार के लिए लगभग 17 राज्यों में अस्पतालों का काम शुरू हो चुका है। लव अग्रवाल ने आगे कहा कि कोविड-19 का सामुदायिक प्रसारण चरण तब शुरू होगा जब समुदाय और हम (सरकार) सामूहिक रूप से काम नहीं करते हैं और दिशानिर्देशों का पालन नही करते हैं। लेकिन भारत में ऐसा कभी नहीं होगा यदि हम सामाजिक दूरी और उपचार का ठीक से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि यह वायरस मच्छरों से फैलता है। आम जनता को आश्वस्त करते हुए अग्रवाल ने कहा कि भारत कोरोना की चुनौती के लिए तैयार है। अग्रवाल ने कहा कि अगर हम सामाजिक दूरी बनाए रखते हैं तो कोरोना वायरस के प्रसार की श्रृंखला को 100 प्रतिशत तोड़ सकते हैं।

वहीं, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन, आपूर्ति या वितरण लॉकडाउन के दौरान प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को राज्य भोजन और आश्रय प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed