फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus guidelines in kerala mask sanitizer compulsory in public cases

Coronavirus: देश के इस राज्य में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, सरकार ने मास्क पहनना किया अनिवार्य

Tue, 17 Jan 2023 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

Coronavirus: देश में कोरोना के एक्टिव मामले 2119 हैं। राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से रिकवरी की दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन
coronavirus guidelines in kerala mask sanitizer compulsory in public cases
केरल में अब मास्क पहनना अनिवार्य। - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। यही वजह है कि केरल सरकार ने राज्य में फिर से सभी जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत सभी सार्वजनिक जगहों, कार्यस्थलों और सामाजिक स्थानों पर सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा है, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 

विज्ञापन


सरकार के निर्देश के अनुसार, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की यह गाइडलाइन अगले 30 दिनों तक राज्य में  लागू रहेगी। सरकार ने सभी दुकानों, थिएटर और विभिन्न जगहों पर सैनिटाइजर का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए हैं। सोमवार को देश में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामले 2119 हैं। राहत की बात ये है कि देश में कोरोना से रिकवरी की दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के XBB 1.5 वैरिएंट ने अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। उस वैरिएंट के भारत में 26 मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। साथ ही दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में अभी कोरोना मरीजों की संख्या 10 है और इनमें से भी 9 आइसोलेशन में अपने घर पर इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत में जहां इन दिनों कोरोना से राहत है, वहीं चीन में महामारी से हालात खराब हैं। चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक चीन में 64 फीसदी आबादी यानी कि करीब 90 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। चीन के हेनान प्रांत की 89 फीसदी, युनान की 84 फीसदी और किंघाई प्रांत की 80 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। यही वजह है कि अब चीन से कोरोना महामारी के दुनिया के बाकी हिस्सों में भी कोरोना के मामले फिर से बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed