फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Foreign Minister Jaishankar talks to Mike Pompeo on phone over Covid 19

कोरोना वायरस : विदेश मंत्री जयशंकर ने फोन पर माइक पोम्पिओ से की बातचीत

Mon, 16 Mar 2020 08:56 AM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 16 Mar 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Foreign Minister Jaishankar talks to Mike Pompeo on phone over Covid 19
एस जयशंकर, माइक पोम्पिओ - फोटो : Twitter

विदेश मंत्री एस.जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ ने कोरोना वायरस संकट को लेकर फोन पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मॉर्गन ओर्टगस ने रविवार को बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान दोनों शीर्ष राजनयिकों ने उन तरीकों पर बातचीत की जिनके जरिए भारत और अमेरिका इस वैश्विक चुनौती से निपट सकते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच 14 मार्च को यह बातचीत हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को 26 नए मामलों की पुष्टि की, जिसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 110 पहुंच गया है। इनमें से सबसे ज्यादा 32 केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं।
विज्ञापन


सरकार कोरोना का प्रसार रोकने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 700 से ज्यादा जहाजों के 25 हजार से ज्यादा यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को अपने प्रमुख बंदरगाहों पर उतरने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाजरानी मंत्रालय के मुताबिक, 13 मार्च तक चीन व प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 703 जहाज भारतीय तटों पर पहुंचे, जिनमें 25,504 यात्री व चालक दल के सदस्य सवार थे। इन जहाजों को चिह्नित स्थान पर लंगर डालने की अनुमति दी गई थी, लेकिन किसी यात्री को उतरने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed