फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus five lakh people died in america due to covid 19 infections joe biden white house national flag vaccine

अमेरिका में कोरोना के कारण अब तक पांच लाख लोगों की मौत, बाइडन ने जताया शोक

Tue, 23 Feb 2021 09:40 AM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:40 AM IST
विज्ञापन
coronavirus five lakh people died in america due to covid 19 infections joe biden white house national flag vaccine
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख हो गई है। यह संख्या द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की कुल संख्या के बराबर है। अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध में 4,05,000 लोगों, वियतनाम युद्ध में 58,000 और कोरियाई युद्ध में 36,000 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या पांच लाख होने के शोक में व्हाइट हाउस में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौन रखा गया और मोमबत्तियां जलाई गईं तथा आगामी पांच दिन संघीय इमारतों में अमेरिकी झंडों को झुकाए रखने के आदेश दिए गए हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिकियों को इस बड़े दु:ख को सहने का साहस जुटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



'यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन' का अनुमान है कि दिसंबर के मध्य से कोरोना वायरस का टीका लगाए जाने की शुरुआत होने के बावजूद एक जून तक 5,89,000 लोगों की मौत होने की आशंका है। वायरस के कारण मारे गए लोगों की संख्या के मामले में अमेरिका दुनिया में शीर्ष पर हैं। वायरस के कारण विश्वभर में करीब 25 लाख लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 20 प्रतिशत लोगों की मौत अमेरिका में हुई है।


अमेरिका में संक्रमण के कारण पहली मौत फरवरी 2020 में हुई थी। इसके चार महीने बाद यह आंकड़ा एक लाख पहुंच गया। यह संख्या सितंबर में दो लाख, दिसंबर में तीन लाख, इसके करीब एक महीने बाद जनवरी में चार लाख और फरवरी में पांच लाख हो गई। केंटुकी के लेक्जिंगटन में चिकित्सक डॉ रेयान स्टैनटन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि संक्रमण के कारण इतनी अधिक संख्या में लोगों की मौत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed