फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus fact check know about coronavirus misinformation spreads in india

Coronavirus को लेकर देश में फैल रहा है ये झूठ, जानिए क्या है सच

Mon, 03 Feb 2020 09:56 AM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार
  • आप भी कर सकते हैं जांच पड़ताल
  • कोरोनावायरस पर वायरल 'आपातकालीन अधिसूचना' का सच
  • भारत ने अभी तक केवल चीन के लिए एक यात्रा सलाह जारी की है
loader
coronavirus fact check know about coronavirus misinformation spreads in india
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोनावायरस को लेकर बहुत सारी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में एक वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जनता को एक आपातकालीन अधिसूचना जारी की है। इस खबर से संबंधित संदेश अलग- अलग माध्यमों से आम आदमी तक पहुंच रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक आपातकाल अधिसूचना बताते हुए एक दूसरे को शेयर किया है।

  • वायरल प्लेटफॉर्म: सोशल मीडिया
  • दावाकर्ता: सोशल मीडिया यूजर्स
  • दावा: भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए जनता को एक आपातकालीन अधिसूचना जारी की है।
  • पड़ताल परिणाम : कोरोनावायरस पर वायरल 'आपातकालीन अधिसूचना' फर्जी है।

पड़ताल: आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है वायरल पोस्ट में

कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala

इस पोस्ट में लिखा है, लोगों को अपने गले को हमेशा नम रखने की सलाह दी है।

  • मार्च 2020 तक सार्वजनिक स्थानों से बचने की सलाह देता है।
  • साथ ही कोरोनावायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई है।
  • और किसको कितनी पानी की मात्रा लेनी चाहिए उसके बारे में विवरण दिया गया है।
  • जब भी गला सूखे तब तुरंत पानी पिये और अपने साथ पानी की बोतल रखें।

(वायरल पोस्ट में यह बातें लिखी गई हैं, संदेश का हिंदी अनुवाद)

पड़ताल के चरण: कोरोनावायरस

कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar ujala
  • सबसे पहले हमने इस संदेश को ध्यान से पढ़ा।
  • इस खबर के अंदर सूचना का स्रोत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय बताया गया है।
  • अगर यह खबर सरकार या किसी मंत्रालय की तरफ से जारी होती तो उसकी भाषा और सूचना देने का तरीका व्यवस्थित और शुद्ध होता है और साथ ही वह मंत्रालय की साइट पर भी जरूर उपलब्ध होती है।
  • इस संदेश को लिखने का तरीका भी बड़ा अव्यवस्थित है।
  • भाषा शैली सरकारी प्रेस रिलीज की तरह बिलकुल नहीं हैं।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात, इस सन्देश में कही भी सरकारी मोहर और हस्ताक्षर नहीं है। जब भी मंत्रालय से कोई भी अधिसूचना जारी होती है तो उसमें नियमानुसार कुछ तथ्य लिखे जाते हैं।
  • साइट सेंटर फॉर डीजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन पर 'पानी' और 'मार्च 2020' की- वर्ड्स लगाकर सर्च किया।

कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala
  • अमर उजाला ने अपनी पड़ताल की शुरुआत करते हुए सबसे पहले इस खबर से संबंधित जानकारी को गूगल पर सर्च करने के लिए कुछ की-वर्ड प्रयोग किया।
  • पड़ताल के लिए हमने "पानी" "कोरोनावायरस" की-वर्ड को गूगल पर खोजा।
  • दूसरा, इस अधिसूचना में  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का जिक्र था हमने मंत्रालय की साइट पर इसको तलाशना शुरू किया, मगर इस तरह की कोई भी अधिसूचना हमें नहीं मिली।
  • यह की-वर्ड लगाकर खोजने पर हमें  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का ट्वीट मिला जिसमें "कोरोनावायरस"(Some preventive measures against Novel) को लेकर बात की गई थी।

पड़ताल: भारत ने अभी तक केवल चीन के लिए एक यात्रा सलाह जारी की है और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को कोरोनावायरस से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत ने 17 जनवरी, 2020 को एक यात्रा सलाह जारी की थी।
  • 25 जनवरी, 2020 को चीन में मौतों की संख्या में वृद्धि और कई अन्य देशों में फैलती बीमारी के बाद इसे अपडेट करके भेजा गया। 25 जनवरी, 2020 को इसे अपडेट करके आगे जारी किया गया।  
  • इस अधिसूचना में मंत्रालय ने बुखार, बहती नाक और लगातार खांसी और सर्दी जैसे कोई लक्षण दिखाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर (011-23978046) भी जारी किया।

सच्ची खबर: किस बात का ख्याल रखना है?

कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala
  • इस अधिसूचना में सलाह के तौर पर कुछ बातों का वर्णन किया गया जैसे,
  • व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना,
  • मास्क पहनना,
  • बीमार लोगों से संपर्क से बचने की एहतियात के बारे में बताया गया है।
  • मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए 264 पेज का दस्तावेज जारी किया है। इसमें रोकथाम के तरीकों को लेकर वर्णन किया गया।

सच्ची खबर: किस बात का ख्याल रखना है?
  • जब भी इस तरह की खबर आती है तो उससे संबंधित साइट को सर्च करें।
  • अगर सरकारी घोषणा है तो उसकी प्रमाणिक साइट पर जाएं।
  • उसके अंतर्गत सूचना से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति तलाश करें।
  • अतिरिक्त प्लेटफॉर्म पर विश्वास करने की जगह सरकारी आंकड़े और सरकारी सूचना को आधार मानें।
  • जारी अधिसूचना में गले से संबंधित किसी भी बात का वर्णन नहीं किया गया है।
  • साथ ही एक महीने तक भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज रखने की बात भी नहीं कही गई है।
  • मंत्रालय ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित निवारक उपायों को सबसे साझा किया है।
  • अधिसूचना में शुष्क गला होने पर एक निश्चित मात्रा में पानी पीने का उल्लेख नहीं किया गया है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बिंदु भारत में पानी मापन के लिए क्यूबिक सेंटीमीटर यूनिट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अमेरिका में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

क्या है नोवेल कोरोनावायरस और इसके संक्रमण के लक्षण

कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala

क्या है नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus - nCoV)?
इसका पूरा नाम है 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV)। ये नए प्रकार का वायरस है जिसे सबसे पहले चीन के वुहान, हुबेई प्रांत में पाया गया। पहले कभी इस वायरस की पहचान नहीं की गई थी। इसलिए इसे नोवेल नाम दिया गया है।
क्या हैं नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमण के लक्षण?
कोरोनावायरस के लक्षण इस वारयस के लक्षण है तेज बुखार, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत आती है।


पड़ताल परिणाम: अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को झूठा साबित किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस के सुरक्षा के लिए सलाह जारी नहीं की है बल्कि भारत ने अभी तक केवल चीन के लिए एक 'यात्रा सलाह' जारी की है और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए इस वायरस से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।  

Bibliograpy and Fact Check 
*Fact Check By Google Ceritified Fact Checker.
*WHO Advisory.
*Health Ministry Tweet by Official handle. 
*Travel advisory to travelers visiting China and Update Edition. 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed