फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Delhi High Court seeks answers from Central government and Delhi government

कोरोनावायरस: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

Wed, 11 Mar 2020 12:28 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 11 Mar 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Delhi High Court seeks answers from Central government and Delhi government
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : PTI

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए उचित तथा पर्याप्त उपायों की मांग करने वाली जनहित याचिका पर बुधवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा। मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की पीठ ने एक अधिवक्ता की ओर से दायर जनहित याचिका पर स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर उनसे जनहित याचिका पर जवाब मांगा।

विज्ञापन


अधिवक्ता त्रिवेणी पोटेकर की ओर से दायर याचिका में केंद्र तथा दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वे कोरोनावायरस रोग के उपचार एवं जांच के लिए चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा उन तक पहुंच के बारे में आवश्यक एवं प्रासंगिक जानकारियां उपलब्ध करवाएं। केंद्रीय मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश में कोरोनावायरस के 50 मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में चार और देशभर में कोरोनावायरस के 62 मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान 17, केरल 17, दिल्ली चार, महाराष्ट्र पांच, यूपी आठ, कर्नाटक चार, जम्मू-कश्मीर एक, लद्दाख दो, तमिलनाडु एक और तेलंगाना में एक व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed