पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत, एक दिन में मृतकों की सबसे बड़ी संख्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से देश में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में इस वायरस से मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। इस संख्या ने सरकार के होश उड़ा दिए हैं।
अभी तक हर रोज वायरस से 200 से 300 लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे थे। इससे पहले तक, 24 घंटे में मृतकों की अधिकतम संख्या 400 से ऊपर नहीं गई थी। लेकिन अचानक से मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी से कई सारे सवाल उठ खड़े हुए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग यथावत बनी हुई है। संक्रमण के मामलों की संख्या हर रोज लगभग 10 से 11 हजार के बीच बनी हुई है।
2003 deaths and 10,974 new #COVID19 cases in the last 24 hours. The total number of positive cases in the country now stands 3,54,065 at including 1,55,227 active cases, 1,86,935 cured/discharged/migrated and 11903 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/tZM4EIZCfM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 17, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों में बताया गया कि, पिछले 24 घंटे में 10,974 नए मामले सामने आए हैं और 2,003 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर को 40 फीसदी तक कम कर सकता है मास्क: अध्ययन
इनमें से 1,55,227 सक्रिय मामले हैं, 1,86,935 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है।