फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Covid-19 vaccinated and tested positive, What should you do

Covid-19: लग चुकी है कोरोना वैक्सीन, फिर भी हो गए संक्रमित, विशेषज्ञों से जानें तब क्या करें

Tue, 29 Jun 2021 10:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 10:39 AM IST
सार

विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना वैक्सीन संक्रमण को रोकने में अत्यधिक प्रभावी साबित हो रही है। इससे एक अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या घटी है। वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर में भी भारी कमी आई है। वैक्सीन कोरोना वायरस के जोखिम को कम करती है। 

विज्ञापन
Coronavirus : Covid-19 vaccinated and tested positive, What should you do
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। हालांकि, संक्रमण का खतरा अभी भी टला नहीं है। दूसरी ओर सरकार तेजी से टीकाकरण कराने पर जोर दे रही है। ऐसे में अगर आप कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं, तो घबराएं नहीं। विशेषज्ञों से जानें कि क्या करें..

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना वैक्सीन संक्रमण को रोकने में अत्यधिक प्रभावी साबित हो रही है। इससे एक अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या घटी है। वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर में भी भारी कमी आई है। वैक्सीन कोरोना वायरस के जोखिम को कम करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने बाद बेफिकर होकर न घूमें क्योंकि टीकाकरण होने के बाद भी संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित होने की संभावना बहुत कम है। अगर संक्रमित हो भी जाते हैं, तो घबराएं नहीं। 
विज्ञापन


संक्रमित होने पर क्या करें?
बोस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन डॉ सैंड्रो गैलिया के मुताबिक, वैक्सीनेशन के बाद कोरोना संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है। अगर संक्रमित होते हैं तो मरीज में हल्के लक्षण होंगे या फिर कोई भी लक्षण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा कि अगर कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवा ली हैं, उसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, तो 10 दिनों के लिए खुद को आइसोलेट कर लें। साथ ही अन्य कोविड नियमों का पालन करें। अगर जरूरी लगे, तो डॉक्टर से सलाह लें। लेकिन अस्पताल जाने से बचें। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों से भी उचित दूरी बनाकर रखें। साथ ही संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू सामान जैसे- बर्तन, कप और तौलिये को साझा करने से भी बचना चाहिए।

वैक्सीनेशन के बाद क्या करें? 
अगर आप वैक्सीन लगवा चुके हैं तो वैक्सीनेशन के बाद संक्रमित होने के जोखिम बढ़ाने वाली गलतियां करने से बचें। वैक्सीन लगवाने के बाद मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सभी कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए।


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में सोमवार सुबह 7 बजे तक 32,36,63,297 वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसी के साथ भारत टीकाकरण के मामले में अमेरिका और ब्रिटेन को पछाड़ कर शीर्ष पर आ गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed