फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 90633 cases and 1065 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4113811

CoronaVirus in India: कोरोना के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 90633 नए मामले सामने आए

Sun, 06 Sep 2020 09:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Sep 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Spike of 90633 cases and 1065 deaths reported COVID19 tally in the country rises to 4113811
भारत में कोरोना मामले: नमूनों की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 90,632 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह एक दिन में दुनिया में सर्वाधिक आंकड़ा है। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 41 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब तक 31 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,065 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 70,626 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 41,13,812 हो गए हैं, जिनमें से 8,62,320 लोगों का उपचार चल रहा है और 31,80,866 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.32 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.72 फीसदी है। वहीं, 20.96 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में करीब 11 लाख नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में पांच सितंबर तक कुल 4,88,31,145 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 10,92,654 नमूनों की जांच की गई। 


13 दिन में 10 लाख मामले आए
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा जबकि 20 से 30 लाख मरीज होने में 16 और दिन लगे। वहीं, संक्रमितों की संख्या 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है। कोविड-19 मरीजों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे थे जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख से 10 लाख तक पहुंचने में 59 दिन लगे थे।

राज्यवार मृत्यु के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में हुई 1,065 मौतों में से 312 महाराष्ट्र से, 128 कर्नाटक से, 81 उत्तर प्रदेश से, 71 आंध्र प्रदेश से, 69 पंजाब से, 61 तमिलनाडु से, 58 पश्चिम बंगाल से, 34 बिहार से, 30 मध्यप्रदेश से, 25 दिल्ली से, 22 हरियाणा से, 19 छत्तीसगढ़ से, 18-18 पुडुचेरी और उत्तराखंड से, 15-15 गुजरात, जम्मू कश्मीर और झारखंड से सामने आए हैं।

राजस्थान में 14, केरल 11, गोवा और तेलंगाना नौ-नौ, त्रिपुरा में आठ, असम और ओडिशा में सात-सात, हिमाचल प्रदेश में चार, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मणिपुर और मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में महामारी से अब तक 70,626 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 26,276, तमिलनाडु में 7,748, कर्नाटक में 6,298, दिल्ली में 4,538, आंध्र प्रदेश में 4,347, उत्तर प्रदेश में 3,843, पश्चिम बंगाल में 3,510, गुजरात में 3,091 और पंजाब में 1,808 लोगों की जान गई है।

मध्यप्रदेश में अब तक 1,543 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है, जबकि राजस्थान में 1,122, तेलंगाना में 886, हरियाणा में 781, जम्मू कश्मीर में 770, बिहार में 735, ओडिशा में 538, झारखंड में 462, छत्तीसगढ़ में 356, असम में 352, उत्तराखंड में 330 और केरल में 337 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।


पुडुचेरी में 298, गोवा में 229, त्रिपुरा में 144, चंडीगढ़ में 69, हिमाचल प्रदेश में 54, अंडमान निकोबार में 50, मणिपुर में 36, लद्दाख में 35, मेघालय में 15, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में आठ, सिक्किम में पांच तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन दीव में संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed