फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Today In India Latest News Update: Spike Of 85362 Cases And 1089 Deaths Reported In Last 24 Hours

Coronavirus in india: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार, सामने आए वायरस के 85362 नए मामले

Sat, 26 Sep 2020 09:38 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 26 Sep 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Today In India Latest News Update: Spike Of 85362 Cases And 1089 Deaths Reported In Last 24 Hours
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 59 लाख को पार कर गई है। वहीं, इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 48 लाख को पार कर गई है। कोरोना के मामलों में हर दिन इजाफा तो दर्ज किया जा रहा है, लेकिन इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 85,362 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 1,089 लोगों की इस खतरनाक वायरस के चलते मौत हुई है। 93,420 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 59,03,933 हो गई है। 
विज्ञापन


देश में एक बार फिर संक्रमित से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हुए। हालांकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। रोजाना वायरस से एक हजार लोगों की मौत हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बीते 10 दिन में रोजाना औसतन 90 हजार लोग स्वस्थ हुए हैंं। दुनिया के किसी भी देश में इतने लोग स्वस्थ नहीं हुए। 19 सितंबर को सर्वाधिक 95,880 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। 

मंत्रालय के अनुसार, कोरोना जांच का आंकड़ा सात करोड़ को पार कर चुका है। देश में अब तक 7,02,69,975 सैंपल की जांच हो चुकी है। 10 लाख की आबादी पर 50,920 लोगों की जांच हो रही है। संक्रमित सैंपल मिलने की दर 8.40 फीसदी है।   

वहीं, देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,60,969 है। इसके अलावा इस वायरस को अब तक 48,49,585 लोगों ने मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इस वायरस के चलते देश में 93,379 लोगों की मौत हुई है। 

मेघालय: 1 अक्तूबर से खुलेंगे धार्मिक स्थल
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में 1 अक्तूबर से धार्मिक स्थल खुलेंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री पी टिनसांग ने बताया कि धार्मिक स्थलों को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने कुछ मानक तय किए हैं, जिसे धार्मिक स्थलों को कड़ाई से लागू करना होगा।

ओडिशा: 16 की मौत, 4356 नए केस
ओडिशा में शनिवार को 4356 नए मामले आए, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है। बीते 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 783 हो गया। यहां 205452 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

पुड्डुचेरी: मृतकों की संख्या 500 पहुंची
केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में शनिवार को छह और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। संक्रमण में जान गंवाने वालों की संख्या 500 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 555 नए मामले दर्ज होने के बाद संक्रमण का आंकड़ा 26032 हो गया।


अरुणाचल: 45 और सुरक्षाकर्मी संक्रमित
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 253 नए मामले रिपोर्ट हुए। इसमें 45 सुरक्षाकर्मी और पांच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। यहां 8671 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 14 की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के 2427 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed