{"_id":"5f8288b08ebc3e9bcc42c637","slug":"coronavirus-covid-19-cases-today-in-india-latest-news-spike-of-74383-new-cases-918-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus India: कोरोना से ठीक हुए 60 लाख से अधिक मरीज, एक दिन में सामने आए संक्रमण के 74383 नए मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus India: कोरोना से ठीक हुए 60 लाख से अधिक मरीज, एक दिन में सामने आए संक्रमण के 74383 नए मामले
Sun, 11 Oct 2020 09:55 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
पिछले 24 में कोरोना के 74 हजार से अधिक मामले
- फोटो : PTI
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गए हैं। इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है। संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
भारत में संक्रमण के मामले 21 दिन में 10 लाख से 20 लाख हुए थे। इसके बाद ये 16 दिन में 30 लाख, फिर 13 और दिन बाद 40 लाख तथा 11 और दिन बाद 50 लाख के पार हो गए थे। मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे।
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 110 दिन में एक लाख के पार पहुंचे थे, जबकि इसके बाद 59 दिन में मामले 10 लाख से अधिक हो गए। देश में लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या नौ लाख से नीचे रही।
आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में 8,67,496 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.30 प्रतिशत है। कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.54 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 10 अक्तूबर तक 8,68,77,242 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 10,78,544 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।