फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India CoronaVirus Covid 19 Cases Today: Single-day spike of 66999 cases and 942 deaths COVID19 tally rises to 23,96,637

CoronaVirus in India: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 66999 नए मामले सामने आए, 942 लोगों की मौत

Thu, 13 Aug 2020 01:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Aug 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
India CoronaVirus Covid 19 Cases Today: Single-day spike of 66999 cases and 942 deaths COVID19 tally rises to 23,96,637
भारत में कोरोना वायरस के मामले - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। गुरुवार को फिर एक दिन में संक्रमित मरीजों के नए मामले ने नया रिकॉर्ड बनाया। गुरुवार को 66,999 नए मामले सामने आए। यह छठा दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 लाख 96 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 942 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 47,033 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए हैं, जिनमें से 6,53,622 लोगों का उपचार चल रहा है और 16,95,982 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 70.77 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.96 फीसदी है। वहीं, 27.27 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में आठ लाख 30 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में  कोरोना के लिए 12 अगस्त 2020 तक 2,68,45,688 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 8,30,391 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया, यह अब तक एक दिन में परीक्षण किए गए नमूनों की सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण से हुई 942 मौतों में से, महाराष्ट्र में 344, तमिलनाडु में 119 , कर्नाटक में 112, आंध्र प्रदेश में 93, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 54-54, पंजाब में 39, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 15, दिल्ली में 14 और तेलंगाना और राजस्थान में 11-11 लोग शामिल हैं।

ओडिशा में नौ, जम्मू कश्मीर में आठ, असम और केरल में छह-छह, छत्तीसगढ़, झारखंड और पुदुचेरी में पांच-पांच, उत्तराखंड में चार, बिहार, गोवा और हरियाणा में तीन-तीन और त्रिपुरा में एक-एक लोगों की मौत हुई।

देश में अबतक संक्रमण से हुई कुल 47,033 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18,650, इसके बाद तमिलनाडु में 5,278, दिल्ली में 4,153, कर्नाटक में 3,510, गुजरात में 2,713, आंध्र प्रदेश में 2,296, उत्तर प्रदेश में 2,230, पश्चिम बंगाल में 2,203 और मध्यप्रदेश में 1,048 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में 822 , पंजाब में 675, तेलंगाना में 665, हरियाणा में 503, जम्मू-कश्मीर में 498, बिहार में 416, ओडिशा में 305, झारखंड में 197, असम में 161, उत्तराखंड में 140,और केरल में 126 लोगों की मौत हुई।


छत्तीसगढ़ में 109, पुदुचेरी में 96, गोवा में 89, त्रिपुरा में 44, चंडीगढ़ में 26, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 21, हिमाचल प्रदेश में 18, मणिपुर में 12, लद्दाख में नौ, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed