फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : Cipla s real time Covid19 testing kit ViraGen to be sold from today

Covid-19: Cipla ने लॉन्च किया नया आरटी-पीसीआर टेस्ट किट, आज से 'ViraGen' बिक्री के लिए उपलब्ध

Tue, 25 May 2021 08:37 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 25 May 2021 08:37 AM IST
सार

दिग्गज दवा कंपनी सिप्ला ने कोरोना वायरस की जांच किट लॉन्च की है। सिप्ला की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग किट वीराजेन आज से बाजार में मिलेगी।

विज्ञापन
coronavirus : Cipla s real time Covid19 testing kit ViraGen to be sold from today
Cipla - फोटो : Twitter

विस्तार

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला ने पिछले हफ्ते एक रीयल टाइम कोविड टेस्टिंग किट लॉन्च की थी, जो आज से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। सिप्ला की आरटी-पीसीआर टेस्ट किट, जिसे वीराजेन (ViraGen) नाम से लॉन्च किया गया है। यूबियो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स की साझेदारी में सिपला ने वीराजेन नाम से आपूर्ति शुरू करने के लिए उतारा है।

विज्ञापन


कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमंग वोहरा ने बताया कि सिपला ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में इलाज की पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए लगातार काम कर रही है। ये साझेदारी देश भर में अधिक से अधिक लोगों तक चुनौतीपूर्ण समय में हमारी पहुंच को सक्षम बनाएगी। कोरोना वायरस की टेस्टिंग श्रेणी में वीराजेन सिप्ला की तीसरी पेशकश है। किट को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) की तरफ से मान्यता प्राप्त है और मल्टीप्लेक्स पीसीआर तकनीक पर आधारित है।
विज्ञापन


जांच परिणाम 98 फीसदी तक सटीक 
यह स्टैंडर्ड आईसीएमआर टेस्ट की तुलना में 98.8 फीसद विशेषता और 98.6 फीसद संवेदनशीलता के साथ कोरोना वायरस की पहचान और पता लगाने में मदद करेगी। सिप्ला की एंटीबॉडी टेस्टिंग किट और एंटीजन टेस्टिंग किट के लिए पहले से ही साझेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंपनी ने टेस्टिंग किट लॉन्च करने के बाद कहा था कि इससे वर्तमान में लोगों को कोरोना की जांच कराने में आ रहीं समस्याओं से राहत मिलेगी। इस टेस्ट किट को कोविड-19 के संदिग्ध लोगों से ऊपरी और निचली सांस के नमूनों में कोरोना वायरस के न्यूक्लिक एसिड अम्ल की गुणात्मक पहचान के लिए विकसित किया गया है।  कोरोना वायरस के गुणात्मक पहचान के लिए इस्तेमाल की जानेवाली वीराजेन का निर्माण यूबियो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स के जरिए होगा। देश में इसके विपणन और वितरण की जिम्मेदारी सिप्ला के विस्तृत वितरण नेटवर्क के जरिए होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed