फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: China behind second Covid19 wave, we must unite for nation BJP Leader Kailash Vijayvargiya

Covid-19: भाजपा नेता ने कोरोना की दूसरी लहर को बताया 'वायरल वार', बोले- चीन ने रची साजिश

Tue, 25 May 2021 09:46 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 25 May 2021 09:46 AM IST
सार

 कैलाश विजयवर्गीय ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर को चीन की तरफ से भारत पर ‘वायरल वार’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश है।

विज्ञापन
Coronavirus: China behind second Covid19 wave, we must unite for nation BJP Leader Kailash Vijayvargiya
कैलाश विजयवर्गीय

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस महामारी से हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक दावे से सबको चौंका दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर को चीन की तरफ से भारत पर ‘वायरल वार’ बताया है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को खत्म करने की साजिश है।

विज्ञापन


भाजपा नेता विजयवर्गीय ने सवाल उठाया कि कोरोना की यह लहर आई है या भेजी गई है? यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा, '' हमें लगता है कि भारत में परेशानी पैदा करने के लिए यह चीन का वायरल वॉर है। कोरोना की दूसरी लहर सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर आई है। यह पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भूटान जैसे पड़ोसी देशों में नहीं आई। यह जांच का विषय है।''
विज्ञापन


चीन के लिए राजनीति कर रही कांग्रेस 
कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कोरोना को भारतीय वैरिएंट बताया है। यह भारत को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। चीन कांग्रेस और कमलनाथ के कंधों पर बंदूक रखकर हमारे देश में चला रहा है और दुनिया में हमें बदनाम कर रहा है। कांग्रेस देश में चीन के लिए राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने देश को ऑक्सीजन संकट से बचाया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऑक्सीजन संकट से बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप ऑक्सीजन संकट के दौरान पीएम मोदी की ओर से गए कार्यों की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नौसेना, सेना और वायु सेना का इस्तेमाल किया और जहाजों, हवाई जहाजों और ट्रेनों के माध्यम से ऑक्सीजन टैंकरों को लाया गया। शुरुआती 4-5 दिनों में परेशानी हुई। हमें दूसरी लहर की तीव्रता और उसके प्रभाव के बारे में पता नहीं था।

बोले- इस वक्त देश को एकजुट होने की जरूरत
कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि चीन का वायरल वॉर भारत की प्रतिष्ठा कम करने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ''ऐसे समय में हमें राष्ट्र के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। हम पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम कर रहे हैं।''
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed